आलिया भट्ट को अपनी ड्रेस के लिए सुनना पड़ा अजीब कमेंट, 'तुम तो रणवीर सिंह लग रही हो'
मुंबई, 26 अगस्त: आलिया भट्ट इस समय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे व्यस्त हीरोइनों में से एक हैं। फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी और लुक को लेकर भी वो अक्सर ही चर्चा में आती रहती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिनमें उनकी ड्रेस को लेकर एक पैपराजी ने उनको रणवीर सिंह बोल दिया। जो कि आलिया को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा और वो मुंह बनाते हुए आगे बढ़ गईं।

एयरपोर्ट का है वीडियो
आलिया भट्ट का ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। वीडियो में आलिया काले रंग का ट्रैक सूट में हैं। उनके बाल खुले हैं और कैप पहन रखी है। यहां पैपराजी ने आलिया से पहले तो हालचाल पूछा। इसके बाद उसने बोला कि आप रणवीर सिंह की तरह दिख रही हैं। इस पर आलिया ने मुंह बनाते हुए कहा कि क्या कह रहे हैं तो फिर दोबारा उसने कहा कि रणवीर सिंह नहीं रणबीर कपूर की तरह लग रही हैं। इस पर आलिया जाओ रात हो गई कहते हुए वहां से निकल गईं।
वीडियो हो रहा वायरल
आलिया का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इस पर कमेंट किया है। कुछ यूजर्स ने आलिया के लुक की तारीफ की है तो कई यूजर्स ने कहा कि आपकी ड्रेस देखने के बाद कोई आपको रणवीर सिंह कह रहा है तो उसकी बात गलत नहीं है। बता दें कि रणवीर अपनी अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं।
सोती हुई शमिता शेट्टी के बेड पर पहुंच राकेश बापट ने कर दिया किस, कसमसा के उठीं, वीडियो वायरल

आलिया भट्ट फिल्मों में काफी बिजी
आलिया भट्ट इन दिनों अपने करियर में काफी बिजी हैं। आलिया भट्ट की तीन बड़ी फिल्में गंगुबाई काठियावाड़ी, आरआरआर और ब्रह्मास्त्र तकरीबन तैयार हैं और आने वाले कुछ महीनों में ये रिलीज हो सकती हैं। इसके अलावा भी कई प्रोजेक्ट उनके पास हैं। फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं। आलिया भट्ट् 'ब्रहास्त्र' में पहली बार रणबीर के साथ नजर आने वाली हैं। काफी समय से ये खबरें हैं कि आलिया और रणबीर के बीच अफेयर चल रहा है और दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications