बॉलीवुड को ये क्या हुआ...इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस ने खुद बयां किया भयानक दर्द
Alia Bhatt ADD Disorder: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। आलिया भट्ट का एक बयान इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आलिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में जिक्र किया कि उन्हें एडीडी है यानी अटेंशन डेफिसिट डिसऑर्डर। उनके बयान के बाद से इस डिसऑर्डर पर को लेकर लोग बातें करने लगे हैं।
आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने एक अमेरिकी पत्रिका एल्यूर के साथ बातचीत में अपनी शादी के मेकअप का जिक्र करते हुए कहा है कि उनके मेकअप आर्टिस्ट ने उन्हें तैयार करने के लिए दो घंटे का समय मांगा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था क्योंकि वह 45 मिनट से ज्यादा मेकअप चेयर पर नहीं बैठ सकती हैं।

क्या होता है एडीडी?
एडीडी यानी अटेंशन डेफिसिट डिसऑर्डर। इसका मतलब होता है ध्यान केंद्रित रखने की क्षमता में कमी का होना। इसमें किसी चीज पर ध्यान देना और उसे लगातार बनाए रखने में परेशानी आती है। विशेषज्ञों का कहना है कि ये एक पैदाइशी दिक्कत है। ये ऐसा डिसऑर्डर नहीं है जो कभी भी हो जाए और इसको खराब व्यवहार से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
एडीडी आमतौर पर बच्चों में होता है लेकिन कुछ लोग वयस्क होने पर भी इसका सामना करते रहते हैं। इस डिसऑर्डर वाले लोगों में न्यूरोलॉजिकल कनेक्शन अलग तरह के होते हैं।
एडीएचडी के दो तरह के होते हैं-
-ध्यान न देना- भूल जाना, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी, खुद को व्यवस्थित रखने में समस्या होना।
-अति सक्रियता या आवेग- इस डिसऑर्डर वाले लोगों को स्थिर रहने में दिक्कत होती है, वो बातचीत के दौरान लोगों को बार-बार टोकते हैं, खतरों के प्रति आगाह नहीं रह पाते हैं।
कैसे होती है पहचान और क्या है इलाज?
-अगर किसी को लगता है कि वो बचपन से ही इस स्थिति से गुजर रहे हैं तो उन्हें ट्रेंड साइकोलॉजिस्ट से मदद लेनी चाहिए। इसके लिए टेस्ट भी होते हैं जो रेटिंग स्केल वाले होते हैं।
-वो कहती हैं कि इसके लिए दवाइयां भी होती हैं लेकिन इस स्थिति में सबसे बड़ी बात होती है कि खुद के बारे में ये स्वीकार करना।
-मनोचिकित्सक के अनुसार अक्सर ऐसे लोग कामकाज वाली जगहों पर भी परेशानियों से गुजर रहे होते हैं। अगर किसी को ये दिक्कत हो तो वो मनोचिकित्सक की मदद से बेहतर प्लानिंग कर सकते हैं ताकि इसका असर उनके सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन पर कम पड़े।












Click it and Unblock the Notifications