आलिया भट्ट ने शादी के बाद सुनाई ये खुशखबरी, बोलीं- 'मैं बहुत नर्वस हूं'
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है और साथ में एक फोटो भी शेयर की है। वहीं इस खुशखबरी को सुनने के बाद आलिया भट्ट के फैन्स उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं.
मुंबई, 19 मईः आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में शादी को बंधन में बंधें हैं। दोनों की शादी ने खूब सुर्खियों बटोरीं। हालांकि अभी तक दोनों के हनीमून की तस्वीरें लोगों के सामने नहीं आई हैं। ऐस में अंदाजा लगया जा रहा था कि शादी के बाद दोनों अपने-अपने काम पर लौट आए हैं। इसी बीच आलिया भट्ट ने अपने फैंस के साथ शादी के बाद एक बड़ी गुड न्यूज शेयर की है। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खुशखबरी का ऐलान किया है और साथ में एक फोटो भी शेयर की है। वहीं इस खुशखबरी को सुनने के बाद आलिया भट्ट के फैन्स उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं. दरअसल आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया है कि उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म में काम करने का मौका मिला है और वह फिल्म की शूटिंग के लिए विदेश जा रही हैं।

आलिया की ननद ने दी बधाई
आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की हैं और उसके कैप्शन में लिखा है- 'अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म के शूट के लिए जा रही हूं। एक बार फिर से न्यूकमर जैसा एहसास हो रहा है। बहुत नर्वस हूं। मुझे शुभकामनाएं दीजिए।' उनकी इस पोस्ट पर ननद रिद्धीमा साहनी का भी कमेंट आया है। ननद ने लिखा है- 'हम आपसे प्यार करते हैं।' वहीं मम्मी सोनी राजदान ने लिखा है- 'आपको सारे दुनिया की ढेर सारी शुभकामनाएं।' इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक्टर अर्जुन कपूर ने आलिया भट्ट को इंटरनेशनल खिलाड़ी कहा है।
इस हॉलीवुड फिल्म में काम कर रही हैं आलिया
आपको बता दें कि आलिया भट्ट हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग के लिए विदेश पहुंची हैं। फिल्म में आलिया गैल गैडोट और जेमी डॉरनन के साथ नजर आने वाली हैं। इस नेटफ्लिक्स अमेरिकन स्पाई ड्रामा को टॉम हार्पर डायरेक्ट कर रहे हैं। इसक अलावा बॉलीवुड में आलिया जल्द ही पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। वहीं एक्टर रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी आलिया बतौर हीरोइन नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications