तीन दिन बाद कैसा है आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई...' का हाल, जानिए अब तक हुई कितनी कमाई

तीन दिन बाद कैसा है आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई...' का हाल, जानिए अब तक हुई कितनी कमाई

मुंबई, 28 फरवरी: आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में अच्छी कमाई की है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ''गंगूबाई काठियावाड़ी'' रिलीज के पहले दिन शुक्रवार 25 फरवरी को 10.50 करोड़ की ओपनिंग दर्ज की थी। वहीं शनिवार 26 फरवरी को दूसरे दिन 13.32 करोड़ का फिल्म ने कलेक्शन किया था। रविवार 27 फरवरी को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई और तीसरे दिन 15 करोड़ रुपये की कमाई गई। इस पूरे वीकेंड मिलाकर फिल्म ने लगभग 38.82 करोड़ की कमाई है। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ, संजय लीला भंसाली की फिल्म ने कोरोनोवायरस महामारी के बाद भारत में सिनेमाघरों को फिर से जीवित किया है।

Recommended Video

    Gangubai Kathiawadi Box Office Collection: फिल्म ने पहले दिन की बंपर कमाई | वनइंडिया हिंदी
    रविवार को फिल्म ने UP-MP में की कमाई

    रविवार को फिल्म ने UP-MP में की कमाई

    फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का संडे कलेक्शन को साझा करते हुए, Boxofficeindia.com की एक रिपोर्ट में कहा गया है, "गंगूबाई काठियावाड़ी ने रविवार को 15 करोड़ रुपये की कमाई कर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म को लेकर गुजरात, यूपी और एमपी में 40-50% रेंज में वृद्धि देखी गई है। एक महिला प्रधान फिल्म के लिए बड़े पैमाने इनती ऑडियंस को बटोरना अच्छी शुरुआत है।''

    महाशिवरात्रि के दिन फिल्म कर सकती है अच्छा कमाई

    महाशिवरात्रि के दिन फिल्म कर सकती है अच्छा कमाई

    महाशिवरात्रि की छुट्टी के साथ गंगूबाई काठियावाड़ी को 'बढ़ावा' मिलने की उम्मीद है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कहा है कि महाशिवरात्रि की छुट्टी के दिन अधिक से अधिक लोग फिल्म देखने के लिए जा सकते हैं। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने रविवार को ट्वीट किया था, ''गंगूबाई काठियावाड़ी को महाशिवरात्रि यानी फिल्म के रिलीज के 5वें दिन अच्छी कमाई करने की उम्मीद है और अगर ये जारी रहा तो फिल्म 6ठे और 7वें दिन भी मजबूती पकड़ेगी। इसलिए 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले सिनेमाघरों में जिस तरह गंगूबाई काठियावाड़ी का पहला वीकेंड निकला है, वो एक सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है।''

    विदेशों में भी फिल्म करेगी अच्छी कमाई

    विदेशों में भी फिल्म करेगी अच्छी कमाई

    तरण आदर्श ने यह भी पुष्टि की है कि फिल्म विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने रविवार को ट्वीट किया, "संजय लीला भंसाली की एक अच्छी-खासी ऑडियंस विदेशों में भी है। भंसाली का अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक वफादार प्रशंसक आधार है। देवदास से लेकर पद्मावत तक भंसाली की हर फिल्म को विदेशों में पसंद किया गया है। गंगूबाई काठियावाड़ी भी इसी तरह विदेशों में अच्छा कमाई कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+