Alia Bhatt Delivery: जल्द ही मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, डिलीवरी के लिए रणबीर कपूर के साथ पहुंची अस्पताल
अब जल्द ही आलिया भट्ट फैंस को गुड न्यूज देने वाली हैं। जी हां, आलिया की डिलीवरी से जूड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।
Alia Bhatt Delivery: बॉलीवुड के लव बर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही फैंस को गुड न्यूज देने वाले हैं। जी हां, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही अपने पहले बेबी का वेलकम करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इस वक्त एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में पहुंच चुके हैं। दोनों ने अब अपने नन्हे मेहमान के आने की तैयारी पूरी कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस सुपर एक्साइटेड हैं।

आलिया भट्ट डिलीवरी के लिए पहुंची अस्पताल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी डिलीवरी के लिए सुबह पति रणबीर कपूर के साथ एचएन रिलायंस हॉस्पिटल के लिए रवाना हुईं। सोशल मीडिया पर भी उनके घर से अस्पताल रवाना होने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यानी कि आलिया भट्ट किसी भी समय बच्चे को जन्म दे सकती हैं। कपूर खानदान में हर कोई इस पल का बेसब्री कर रहा था। लेकिन ये पल रणबीर और आलिया की जिंदगी के लिए बेहद स्पेशल है। वहीं फैंस भी इस गुड न्यूज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार एक्ट्रेस के चाहने वाले उन्हें गुड लक विश कर रहे हैं।
आलिया ने दी थी प्रेगनेंसी की गुड न्यूज
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साल 2022 में 14 अप्रैल को शादी की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। वहीं शादी के 2 महीने बाद ही आलिया भट्ट ने एक पोस्ट शेयर कर फैंस को अपनी प्रेगनेंसी की गुड न्यूज दी थी। अब अब खबर सामने आ रही है कि आलिया एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी।












Click it and Unblock the Notifications