टीम इंडिया को आलिया भट्ट ने दी बधाई, लेकिन इस वजह से हो गईं ट्रोल, फैंस ने पूछा-'मैच देखा भी था?'
Alia Bhatt Troll: 17 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हाथ वर्ल्ड कप लगा है। जिसके बाद देशभर में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सभी बॉलीवुड हस्तियां टीम इंडिया को बधाई दे रही हैं। इस बीच आलिया भट्ट ने भी पोस्ट शेयर किया लेकिन वह बुरी तरह ट्रोल हो गईं।
टीम इंडिया को मिली टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद रात से ही फैंस और तमाम बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। लेकिन आलिया भट्ट ने मैच खत्म होने के अगले दिन टीम इंडिया के लिए पोस्ट शेयर किया। जिसकी वजह से वह एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीतते हुए फोटोज शेयर की। एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, "हम जीत गए! खुशी के आंसू हर चीज के आंसू। बधाई हो टीम इंडिया वाह क्या जीत है।" आलिया का ये पोस्ट फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पोस्ट देरी से शेयर करने पर नेटिजेन्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया।
आलिया भट्ट के पोस्ट पर लगातार फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अच्छा हुआ बता दिया हम लोगों को तो पता ही नहीं था कि इंडिया जीत गई।' एक ने लिखा, 'इतनी जल्दी कौन बताता है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'आप इतनी देर से कहां थे रात को मैच नहीं देखा और जब सुबह पता तो हर किसी की तरह आपने भी पोस्ट डाल दिया।'
बता दें कि, साउथ अफ्रीका को हराने के बाद विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं एक्ट्रेस ने भी पोस्ट कर पूरी टीम को जीत की बधाई दी। इसके अलावा रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, काजोल, अजय देवगन और सलमान खान जैसे सितारों ने भी टीम इंडिया को बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications