डिलीवरी के बाद अस्पताल से ऐसे निकलीं आलिया भट्ट, पापा रणबीर की गोद में नजर आई बेटी, फोटोज हुईं वायरल
आलिया भट्ट को डिलीवरी के लिए गत 6 नवंबर की सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सी सेक्शन से उन्होंने बेटी को जन्म दिया। अब आलिया भट्ट को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Daughter: गत 6 नवंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक प्यारी सी बच्ची की मां बनी हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर बेटी के पापा बनने के बाद से बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने सोशल मीडिया के जरिए आलिया और रणबीर को पैरेंट्स बनने की बधाइयां दी हैं। वहीं दादी नीतू कपूर को भी ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट को डिलीवरी के लिए गत 6 नवंबर की सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सी सेक्शन से उन्होंने बेटी को जन्म दिया। अब आलिया भट्ट को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। आज सुबह पति रणबीर कपूर और सासू मां नीतू कपूर मां बनीं आलिया भट्ट और उनकी प्यारी बेटी को घर वापस ले गए।
Recommended Video


बेटी के साथ 'वास्तु' पहुंचें रणबीर और आलिया
आपको बता दें कि आलिया की बेटी की एक झलक के लिए सुबह से ही पैपराजी अस्पताल के बाहर खड़े थे। फोटोग्राफर्स ने काफी कोशिश की ताकि एक झलक न्यूबॉर्न बेबी की नजर आ जाए लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि कई पैपराजी ने बड़ी ही मेहनत से गाड़ी के अंदर की तस्वीरें लीं जिसमें नजर आ रहा था कि रणबीर कपूर ने अपने बेटी को गेद में लिया हुआ था और आलिया भट्ट उनके पास में बैठी हुई थीं।

रणबीर और आलिया ने नहीं दिखाई बेटी की झलक
आलिया भट्ट ने ब्लैक कलर का ढीला गाउन पहना हुआ था और उनके चेहरे पर मैटरनिटी ग्लो साफ नजर आ रहा था। कैमरे को देखकर आलिया गाड़ी के अंदर से ही कई बार मुस्कुराती हुई नजर आईं। वहीं पापा बने रणबीर कपूर अपनी बेटी को गोद में संभालते हुए नजर आ रहे थे। पीछे एक दूसरी गाड़ी में दादी नीतू कपूर मौजूद थीं। ये सभी लोग अस्पताल से निकलकर अपने घर 'वास्तु' पहुंचें।

इंस्टाग्राम से पता चली बेटी के जन्म की बात
आपको बता दें कि बच्ची के जन्म के बाद नई मां बनीं आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लोगों को अपने और रणबीर की तरफ से एक छोटे से नोट के जरिए बेटी के जन्म की आधिकारिक घोषणा दी थी। इस नोट में लिखा था- और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर में: हमारा बच्चा यहां है .. वह कितनी जादुई लड़की है। हम आधिकारिक तौर पर प्यार से भर रहे हैं - धन्य और जुनूनी माता-पिता !!!!! नोट पर आलिया और रणबीर दोनों ने 'लव लव लव' के साथ साइन किया था। साथ में एक छोटे से शेर के बच्चे के साथ एक शेर और शेरनी की तस्वीर थी, जो आपस में लिपट रहे थे।

पोती के बारे में नीतू कपूर ने कही ये बात
आलिया की डिलीवरी के बाद जब पैपराजी ने दादी बनीं नीतू कपूर से पूछा था कि बच्ची किस पर गई है आलिया या रणबीर तो इस पर नीतू कपूर ने बड़े ही फनी अंदाज में जवाब दिया था। नीतू कपूर ने कहा था- वह अभी बहुत छोटी है, अभी तो पैदा हुई है। इसलिए अभी कहना मुश्किल है लेकिन वह बहुत प्यारी है। सास नीतू कपूर ने बहू आलिया भट्ट के हेल्थ के बारे में भी मीडिया को अपडेट दिया था।

अप्रैल 2022 में हुई थी रणबीर-आलिया की शादी
जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने करीब पांच साल एक दूसरे को डेट किया था। कोरोना महामारी के समय दोनों एकसाथ लिव इन में भी रहते थे। शादी के दो महीने बाद यानी जून में आलिया ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था वह प्रेग्नेंट हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की बात सुनकर सभी लोग हैरान हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications