अतरंगी कपड़ों वाली उर्फी ने आलिया को लेकर कही ये बात तो बोले लोग- 'कितना फेंकती हो यार'

मुंबई, 16 फरवरी। अपने अतरंगी कपड़ों और बेसिर-पैर वाले फैशन के के लिए मशहूर उर्फी जावेद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर लोगों के बीच घिर गई हैं। बिग बॉस फेम उर्फी का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी से बात करते हुए 5 साल पुराना एक किस्सा शेयर कर रही हैं। वीडियो में उर्फी कह रही हैं कि 'पांच साल पहले वो एक पार्टी में आलिया भट्ट से मिली थीं और तब आलिया ने उन्हें देखकर 'प्रिटी' कहा था।'

'वियर्ड बच्ची'

'वियर्ड बच्ची'

लेकिन वो उन्हें जवाब नहीं दे पाई थीं। उर्फी कह रही हैं कि जब आलिया ने उनके लिए ऐसा कहा तो वो कुछ समझ ही नहीं पाईं कि इतनी बड़ी अभिनेत्री उनके बारे में ऐसा कह रही हैं। आलिया की ओर से मिली तारीफ पर उर्फी ने उन्हें कुछ रिप्लाई नहीं किया था इसका उन्हें दुख है और इसलिए उन्होंने खुद को 'वियर्ड बच्ची' बताया

Recommended Video

    Karnataka Hijab Controversy: Urfi Javed ने हिजाब को लेकर कही बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी
    लोगों ने लगाई जमकर क्लास

    लोगों ने लगाई जमकर क्लास

    वो पूरे वीडियो में खुद को प्यारा बताने से बाज नहीं आ रही हैं, जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचना का केंद्र बन गई हैं। यूजर्स ने उर्फी की जमकर क्लास लगा दी है।

    ' यार ये कितना फेंकती है'

    कुछ यूजर्स ने लिखा है कि ' यार ये कितना फेंकती है' । कुछ यूजर्स ने कहा कि 'ये तो फेंकने में राखी की भी मां है', हालांकि राखी इससे बेहतर है, कम से कम वो एंटरटेन तो करती हैं। तो कुछ लोगों ने उर्फी को फालतू ना बोलने की सलाह दे दी है।

    अजीब कपड़ों में नजर आईं उर्फी

    अजीब कपड़ों में नजर आईं उर्फी

    कुल मिलाकर इस वक्त उर्फी जावेद जबरदस्त ढंग से ट्रोल हो रही हैं। मालूम हो कि जो वीडियो उर्फी का वायरल हुआ है, उसमें भी वो बेहद ही अजीब कपड़ों में नजर आ रही हैं। लोगों ने उनके कपड़ों पर कमेंट किए हैं।आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी से सुर्खियों में आईं उर्फी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं।

    लखनऊ में हुआ था उर्फी का जन्म

    15 अक्टूबर 1997को लखनऊ में जन्मीं उर्फी ने साल 2016 में 'बड़े भैया की दुल्हनिया' शो के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाग वो 'चंद्र नंदिनी', 'मेरी दुर्गा', 'बेपनाह', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

    सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक

    लेकिन बिग बॉस ओटीटी के बाद तो वो सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हो गई हैं, वो अपने अजीब-अजीब रूप की वजह से अक्सर पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाती है। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि चाहे आलोचना हो या तारीफ वो हमेशा सुर्खियों में ही रहती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+