Alia Bhatt ने खरीदा 37 करोड़ का नया आलीशान घर, बहन शाहीन को भी गिफ्ट की इतने करोड़ की प्रॉपर्टी

आलिया भट्ट ने मुंबई के बांद्रा में एक नया घर खरीदा है जिसकी कीमत 37 करोड़ है। साथ ही उन्होंने इसी महीने बहन शाहीन को दो फ्लैट गिफ्ट किए थे।

Alia Bhatt

Alia Bhatt New House In Bandra: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में आने के बाद कुछ ही सालों में घर खरीद लिया था। इस समय अपनी सारी कमाई घर खरीदने में खर्च कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने मुंबई के बांद्रा में नया घर खरीदा है। जिसकी कीमत करोड़ों में है।

आलिया भट्ट ने खरीदा नया घर
कुछ ही दिनों पहले आलिया भट्ट ने अपनी बहन शाहीन भट्ट को करोड़ों रुपये के दो फ्लैट खरीदकर गिफ्ट किए थे।अब उन्होंने बांद्रा में अपने लिए एक नया फ्लैट खरीदा है। जिसकी कीमत 37 करोड़ रुपये है। आलिया भट्ट के ये दोनों ही फ्लैट काफी आलीशान हैं। आइए इस फ्लैट में बारे में कुछ बातें जानते हैं।

स्टैंप ड्यूटी में लगे इतने करोड़
आलिया भट्ट का ये नया घर नके प्रोडक्शन हाउस 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा खरीदा गया है। इस घर के लिए उन्होंने 2.26 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी भी दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो, 10 अप्रैल 2023 को इस घर की रेजिस्ट्री हो चुकी थी।

बहन शाहीन को भी गिफ्ट दिए दो फ्लैट
इसके अलावा आलिया ने जो अब अपनी बहन शाहीन महेश भट्ट को फ्लैट गिफ्ट किया है उसकी लगभग 7.68 करोड़ रुपये है। एक्ट्रेस ने अपनी बहन को दो अपार्टमेंट गिफ्ट में दिए हैं। ये फ्लैट मुंबई के जुहू में स्थित है। स्टैंप ड्यूटी के लिए आलिया भट्ट ने करीब 30.75 लाख रुपए की कीमत चुकाई है।

रणबीर-आलिया का नया घर हो रहा तैयार
बता दें कि, आलिया भट्ट इस वक्त अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। रणबीर कपूर ने ये नया फ्लैट 35 करोड़ का खरीदा है। वहीं इस वक्त दोनों का 8 मंजिला का नया घर बन रहा है। अक्सर कृष्णा राज बंगले की कंस्ट्रक्शन साइट का निरीक्षण करने जाते हैं। बाद में कपल अपने नए आलीशान घर में शिफ्ट हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+