कपूर खानदान में गूंजी खुशियों की किलकारियां, नातिन के वेलकम से पहले महेश भट्ट ने बोली थी ये बात

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर बेटी ने जन्म लिया है। बेटी की डिलीवरी से पहले ही पिता महेश भट्ट ने एक मीडिया बयान में अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

Alia Bhatt Baby: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मां-बाप बन चुके हैं। कपूर खानदान में खुशियों की किलकारी गूंज उठी है। आलिया ने बेटी को जन्म दिया है और बेटी के जन्म के साथ ही बॉलीवुड में रौनक छा गई है। सुबह से ही आलिया की डिलीवरी का परिवार को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। आलिया अपने पति रणबीर कपूर के साथ अस्पताल पहुंची थीं। इस बीच आलिया के पिता और डायरेक्टर महेश भट्ट का भी रिएक्शन सामने आया था। महेश भट्ट बेटी की डिलीवरी को लेकर कितने एक्साइटेड थे, ये बात उनके रिएक्शन से साफ जाहिर होती है। इससे पहले जब आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, तो भी नाना बनने जा रहे महेश भट्ट ने कहा था कि आह! मेरे बच्चे को बच्चा होने जा रहा है। और अब जब कपूर खानदान में नन्ही परी ने जन्म लिया है, तो भी नाना महेश भट्ट की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है।

एक्साइटेड दिखे महेश भट्ट

एक्साइटेड दिखे महेश भट्ट

डिलीवरी के लिए आलिया भट्ट पति रणबीर कपूरके साथ अस्पताल में आज भर्ती हुईं। बेटी की डिलीवरी से पहले ही पिता महेश भट्ट ने एक मीडिया बयान में अपनी प्रतिक्रिया दी थी। महेश भट्ट ने कहा था कि एक नए सूर्योदय का इंतजार है। जीवन की एक ताजा जगमगाती ओस की बूंद।

'मेरे बच्चे को बच्चा होने वाला है'

'मेरे बच्चे को बच्चा होने वाला है'

इससे पहले जब आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, तो भी महेश भट्ट का रिएक्शन सामने आया था। ई टाइम्स की खबर के मुताबिक महेश भट्ट ने कहा कि आह! मेरे बच्चे को बच्चा होने वाला है। मैं रणबीर और आलिया के लिए बहुत ही खुश हूं। हमारी ट्राइब और बढ़े।

महेश भट्ट ने बोली ये बात

महेश भट्ट ने बोली ये बात

महेश भट्ट ने कहा कि अब मुझे और भी ज्यादा तैयारियां करनी है। मेरे जीवन की अहम भूमिका, एक नाना की भूमिका मुझे निभानी है। एक बड़ी शुरुआत होने जा रही है। महेश भट्ट आलिया की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे।

क्या बोले रणबीर?

क्या बोले रणबीर?

रणबीर और आलिया के बच्चे को लेकर हर कोई एक्साइटेड है। इससे पहले रणबीर कपूर ने बॉलीवुड बबल से इस बारे में बात करते हुए कहा था कि आलिया और वे एक किताब को लेकर लड़ रहे थे, जिसे आलिया ने पढ़ा था और चाहती थी कि वे भी पढ़ें।

'बच्चे की परवरिश के लिए...'

'बच्चे की परवरिश के लिए...'

इसपर रणबीर ने आलिया से कहा था कि सुनो। किताबें हमें नहीं सिखाने वाली कि हम अपने बच्चे की पवरिश कैसे करेंगे। बच्चा होने पर हमें खुद ब खुद एक्सपीरियंस हो जाएगा। इसके लिए किताबें पढ़ने की जरूरत नहीं है।

आलिया के घर आई नन्ही परी

आलिया के घर आई नन्ही परी

बताते चलें कि आलिया ने बेटी को जन्म दिया है और सभी लोग इसे लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। आलिया और रणबीर मां-बाप बन चुके हैं। इससे पहले आलिया की सेहत को लेकर परिवार वाले काफी चिंता जता रहे थे। हालांकि, आलिया और रणबीर दोनों की ही फैमिली टाइम से अस्पताल पहुंची थी।

बधाईयों का लगा तांता

बधाईयों का लगा तांता

आलिया के मां बनने की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता सा लग गया है। फैंस आलिया की बेटी की खबर सामने आने के बाद काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इससे पहले सब बेबी ब्वॉय होने के कयास लगाते हुए नजर आ रहे थे। आखिरकार आलिया ने नन्ही सी परी को जन्म दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+