'मुझे बहुत छोटा महसूस हुआ', जब शाहरुख खान के घर 'मन्नत' पहली बार गए थे अली फजल, साझा किया अनुभव
अभिनेता अली फजल ने खुलासा किया कि एक वक्त था जब वह शाहरुख खान के मन्नत के चक्कर लगाते थे। साथ ही उन्होंने एक्टर के घर पहली बार जाने का अनुभव साझा किया।
Shah Rukh Khan Mannat: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और उनके घर मन्नत के बाहर जमावड़ा लगाते हैं। ऐसे में एक्टर भी बाहर आकर अपने चाहने वालों को अच्छे से ग्रीट करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता अली फजल ने बताया कि एक वक्त था जब वह भी शाहरुख खान के घर मन्नत के चक्कर लगाते थे। इसके साथ ही उन्होंने मन्नत पहली बार जाने का अनुभव साझा किया।
अली फजल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि एक वक्त था जब वह हर रोज शाहरुख खान के घर मन्नत के चक्कर लगाते थे। एक्टर ने कहा, 'जब मैं बैंडस्टैंड जाता था, तो मुझे बुरा लगता था क्योंकि शाहरुख खान वहां रहते हैं और मुझे ऐसा लगता था कि अब हम यहां तक आ गए हैं, चलो अंदर चल कर देखते हैं'।

अली फजल ने आगे पहली बार मन्नत जाने का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि पहली बार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने उन्हें फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए इनवाइट किया था। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि जब मैं पहली बार मन्नत गया था तो मैं सदमे में था। घर तो बड़ा है लेकिन उस घर की चीज़ें भी बड़ी हैं। मैं उस घर में बहुत छोटा महसूस कर रहा था। शाहरुख सबसे अच्छे मेज़बानों में से एक हैं'।
अली फजल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, पहले कहा जा रहा था कि एक्टर फिल्म फुकरे 3 में नजर आएंगे। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह फुकरे 3 में नहीं नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म के अंत में एक्टर की एक स्पेशल अपीयरेंस होगी। क छोटी सी भूमिका है, हालांकि निर्माताओं ने उनकी उपस्थिति का खुलासा नहीं किया है और न ही वह फिल्म प्रमोशन में शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications