Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'धुरंधर' की सफलता के बाद अक्षय खन्ना के बढ़ गए भाव, ठुकरा दी अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म

Akshaye Khanna Rejected Drishyam 3: अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' की रिकॉर्डतोड़ सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्हें एक बार फिर इंडस्ट्री के सबसे मजबूत कलाकारों की कतार में खड़ा कर दिया है। इसी बीच उनसे जुड़ी एक खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय खन्ना ने अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' से खुद को अलग कर लिया है।

akshaye khanna rejected drishyam 3

'धुरंधर' में दमदार अभिनय की खूब सराहना
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए। अक्षय खन्ना ने फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों से जबरदस्त सराहना मिली। उनकी परफॉर्मेंस को फिल्म की सबसे बड़ी ताकतों में से एक माना जा रहा है।

'दृश्यम 3' छोड़ने की वजह क्या है?
'बॉलीवुड मशीन' की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय खन्ना ने 'दृश्यम 3' के निर्माताओं से कुछ फाइनेंशियल और क्रिएटिव मुद्दों पर मतभेद के चलते फिल्म छोड़ने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि 'धुरंधर' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अभिनेता ने अपनी फीस में बड़ी बढ़ोतरी की मांग रखी थी।

फीस को लेकर नहीं बनी बात
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अक्षय खन्ना की फीस को लेकर निर्माताओं और अभिनेता के बीच सहमति नहीं बन पाई। इसी वजह से उन्होंने फिल्म से बाहर होने का निर्णय लिया। हालांकि, अब तक न तो अक्षय खन्ना और न ही 'दृश्यम 3' के निर्माताओं ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की है।

फैंस के लिए निराशाजनक खबर
इन अटकलों के सामने आने के बाद अक्षय खन्ना के प्रशंसकों में निराशा देखी जा रही है। खासतौर पर इसलिए क्योंकि अजय देवगन ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए 'दृश्यम 3' की आधिकारिक घोषणा की थी। उस वीडियो में बताया गया था कि फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है 'धुरंधर'
दूसरी ओर, अक्षय खन्ना के करियर के लिए 'धुरंधर' एक बड़ी उपलब्धि साबित हुई है। फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर 'ब्लॉकबस्टर' का दर्जा हासिल कर लिया है। ऐसे में 'दृश्यम 3' से उनके बाहर होने की खबर इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ा झटका मानी जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+