Welcome 3 Teaser: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का मजेदार टीजर रिलीज, 24 एक्टर्स मिलकर करेंगे धमाल
Welcome 3 Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक अक्षय कुमार को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार ने भी अपने जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार के बर्थडे के अवसर उनकी अपकमिंग फिल्म वेलकम 3 (वेलकम टू द जंगल) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर रिलीज
आपको बता दें कि अक्षय कुमार के फैंस को फिल्म वेलकम 3 का लंबे समय से इंतजार था। आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म 'वेलकम 3' का टीजर रिलीज कर दिया गयाहै। आपको बता दें कि 'वेलकम' बॉलीवुड की टॉप कॉमेडी फिल्मों में से एक मानी जाती है, जिसके पहले दो पार्ट्स अब तक सुपरहिट रहे हैं। अब मेकर्स इसके तीसरे पार्ट के साथ लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।

'वेलकम 3' में 24 एक्टर्स एकसाथ आएंगे नजर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'वेलकम 3' का ऑफिशियल टाइटल 'वेलकम टू द जंगल' रखा गया है। इस मल्टीस्टारर मूवी में अक्षय कुमार के अलावा दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर, संजय दत्त, अरशद वारसी, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, रवीना टंडन, लारा दत्ता, राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकार एकसाथ दिखाई देंगे। वहीं, लंबे समय बाद रवीना टंडन और अक्षय कुमार एकसाथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे।
टीजर में आर्मी ड्रेस में नजर आए एक्टर्स
फिल्म के टीजर वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार के साथ साथ फिल्म के सभी कलाकार आर्मी ड्रेस पहने हाथों में गन लिए एक कतार में खड़े हैं। वीडियो में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट वेलकम 3 का टाइटल सॉन्ग एकसाथ गाती दिखाई दे रही है। वहीं बीच-बीच में अक्षय कुमार की दिशा पटानी से चिकचिक भी हो रही है, जिस पर रवीना टंडन उन्हें टोकती नजर आती हैं।
20 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म 'वेलकम' के पहले दो पार्ट्स के डायरेक्टर अनीस बज्मी थे। वहीं फिल्म के तीसरे पार्ट का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। वहीं इसके प्रोडक्शन की जिम्मेदारी फिरोद नाडियाडवाला और ज्योति देशपांडे संभाल रही हैं। ये फिल्म आगामी 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार कुल 24 एक्टर्स एकसाथ कैपेला परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications