Prithviraj: अक्षय कुमार नहीं बल्कि ये स्टार थे फिल्म की पहली पसंद, जानिए कौन?

फिल्म पृथ्वीराज 3 जून को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी की पहली पसंद नहीं थे।

मुंबई, 18 मई: फिल्म पृथ्वीराज 3 जून को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार अहम भूमिका में नजर आएंगे। लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले फैंस के लिए हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी की पहली पसंद अक्षय कुमार नहीं थे। जी हां ये सच है उनकी पसंद एक्टर सनी देओल थे।

पृथ्वीराज के लिए अक्षय नहीं थे पहली पसंद

पृथ्वीराज के लिए अक्षय नहीं थे पहली पसंद

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पृथ्वीराज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, इस बीच उनकी फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी की पहली पसंद अक्षय कुमार नहीं थे। ये खबर फैंस के लिए काफी हैरान कर देने वाली है।

ये स्टार थे पहली पसंद

ये स्टार थे पहली पसंद

बता दें कि, फिल्म में निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी एक्टर अक्षय कुमार पहली पसंद नहीं बल्कि सनी देओल थे। दरअसल लगभग 5 साल पहले फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' की शुटिंग के दौरान निर्देशक ने फैसला लिया था कि वह 'पृथ्वीराज' में सनी देओल को अहम रोल देंगे। लेकिन कुछ वजहों के कारण दोनों के बीच बात नहीं बन पाई और फिल्म के लिए अक्षय कुमार को चुना गया।

ऐसे चुने गए अक्षय कुमार

ऐसे चुने गए अक्षय कुमार

बता दें, चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने साल 2010 में फिल्म 'पृथ्वीराज' की स्क्रीप्ट तैयार कर ली थी। लेकिन 2018 में यशराज फिल्म्स ने इस विषय पर फिल्म बनाने का फैसला लिया और फिर अक्षय कुमार को पृथ्वीराज के रोल के लिए फाइनल किया गया।

फिल्म 'पृथ्वीराज' में ये स्टार आएंगे नजर

फिल्म 'पृथ्वीराज' में ये स्टार आएंगे नजर

अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज 3 जून को रिलीज हो जाएगी। ये फिल्म मानुषी छिल्लर और अक्षय कुमार के साथ-साथ संजय दत्त, सोनू सूद, अहम भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि, इस फिल्म में लंबे समय बाद सोनू सूद और अक्षय कुमार साथ नजर आएंगे। अक्षय कुमार की इस फिल्म का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+