OMG 2 के प्रमोशन से गायब दिखे अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी ने फिल्म को लेकर कह दी ये बड़ी बात

OMG 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओह माय गॉड 2' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म 'ओएमजी 2' आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही कई तरह के विवादों में घिर चुकी है। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को काफी लंबे समय बाद 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने की अनुमति दी है। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इस समय पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम धर ही फिल्म का प्रमोशन करती नजर आ रही हैं।

प्रमोशनल इवेंट्स से गायब हैं अक्षय कुमार
आपको बता दें कि केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म 'ओएमजी 2' के ट्रेलर को U/A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने की अनुमति दी थी लेकिन साथ ही फिल्‍म में अक्षय कुमार के किरदार यानी भगवान श‍िव के अवतार को भी बदलने की सलाह दी गई थी। साथ ही फिल्म मेकर्स को इस मूवी में 27 बदलाव करने के लिए भी कहा गया था। इस समय फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम धर ही दिखाई दे रही हैं जबकि फिल्म के लीड हीरो अक्षय कुमार प्रमोशनल इवेंट्स से गायब नजर आ रहे हैं।

omg 2

पंकज त्रिपाठी ने कहा- फिल्म को पहले देखें फिर फैसला करें
इसी बीच एक प्रमोशनल इवेंट के दैरान फिल्म में अहम किरदार निभा रहे पंकज त्रिपाठी ने एएनआई से कहा है- ये एक महत्वपूर्ण कहानी है और फिल्म पूरी सावधानी और संवेदनशीलता के साथ बनाई गई है। पिछले दिनों जब फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था तो इसे लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था। पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा- मैं सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि कृपया पहले फिल्म देखें और फिर उस पर निर्णय लें। हम जिम्मेदार लोग हैं। अमित राय ने इस कहानी को लिखने में बहुत समय लिया है।

महाकाल मंदिर के पुजारियों ने दिया लीगल नोटिस
इसी बीच खबर आ रही है कि उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारियों ने इस मूवी के खिलाफ लीगल नोटिस जारी कर दिया है। कहा जा रहा है कि इस मूवी को जब अडल्ट्स ही देख सकते हैं तो इसमें से शिव और महाकाल से रिलेटेड सीन्स को हटा देना चाहिए। आपको बता दें कि फिल्म 'ओएमजी 2' में कुछ आपत्तिजनक सीन्स थे, जिन पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है और फिर इसको रिलीज करने की मंजूरी दी गई है।

11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी फिल्म
जानकारी के अनुसार फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम धर, अरुण गोविल, गोविंद नामदेव जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर और लेखक अमित राय हैं। ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई मूवी 'ओएमजी' का सीक्वल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म स्‍कूलों में सेक्‍स एजुकेशन के मुद्दे पर आधारित है और इसमें कुछ ऐसे सेक्शुअल सीन्स हैं जिन पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+