जूते पहनकर भारत के नक्शे पर चले अक्षय कुमार, वीडियो देख भड़के फैंस बोले- 'तुम जैसे देशद्रोही लोग...'

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह भारत के नक्शे पर चल रहे हैं। इस वीडियो के बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

Akshay Kumar Trolled: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सेल्फी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्टर पहली बार इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म से पहले उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह भारत के नक्शे पर चल रहे हैं। फैंस इस वीडियो को नोटिस किया और देखा एक्टर भारत के नक्शे पर पैर रख रहे हैं। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर फैंस ने उन पर देश का अपमान करने का आरोप लगाया।

अक्षय कुमार ने ये क्या कर दिया?

अक्षय कुमार ने ये क्या कर दिया?

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस कंपनी का प्रचार करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में अक्षय कुमार मुस्कुराते हुए एक एनिमेटेट ग्लोब पर चलते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में अक्षय कुमार के साथ नोरा फतेही, मौनी रॉय, दिशा पाटनी, सोनम बाजवा भी नजर आ रही हैं। लेकिन, सबसे ज्यादा नजर फैंस की अक्षय पर गई जिसकी वजह से उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

भारत के नक्शे के साथ की ऐसी हरकत

भारत के नक्शे के साथ की ऐसी हरकत

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन पर लिखा, 'नॉर्थ अमेरिका में एंटरटेनर्स 100 फीसदी शुद्ध देसी एंटरटेनमेंट लेकर आ रहे हैं। अपनी सीट बेल्ट बांध लो, हम मार्च में आ रहे हैं'। वीडियो में अक्षय नॉर्थ अमेरिका टूर की बात कर रहे हैं। यह वीडियो इस साल मार्च में नॉर्थ अमेरिका टूर ऑफ द स्टार्स को प्रमोट करने के लिए बनाया गया था।

फैंस ने लगाई एक्टर की क्लास

जैसे ही अक्षय कुमार ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। उसके कुछ घंटे बाद नेटिजेन्स का उन पर गुस्सा फूट पड़ा। नेटिजेन्स ने इस वीडियो को काफी बारिकी से देखा। वीडियो में अक्षय कुमार ने भारत के नक्शे पर कदम रखा, ये देख नेटिजेन्स ने उन्हें देशद्रोही तक कह डाला। वीडियो पर लगातार फैंस अपने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

एक्टर को कहा 'डिजास्टर किंग'

एक्टर को कहा 'डिजास्टर किंग'

एक यूजर ने उनकी नागरिकता पर सवाल उठाए और कमेंट कर लिखा, भाई थोड़ी तो इज्जत कर लिया करो हमारे भारत की। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'कितना शर्मनाक और घमंडी इंसान है...भारत के नक्शे पर चल रहा है..।' एक ने कहा- 'आप ऐसा करके क्या हासिल करना चाहते हैं? भारत का सम्मान करें'। लोगों ने अक्षय कुमार को देशद्रोही बताया और कहा, 'ये डिजास्टर किंग है'। अक्षय कुमार की ये वीडियो देखने के बाद लोगों की भावनाएं आहत हो रही है।

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

वहीं अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो, साल 2022 उनके लिए कुछ खास नहीं रहा। अब वह जल्द ही फैंस के लिए फिल्म सेल्फी लेकर आ रहे हैं। जो कि, 24 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के साथ इमरान हाशमी भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिलहाल फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

Recommended Video

    Akshay kumar पर क्यों फूटा Subramaniam Swamy का गुस्सा | वनइंडिया हिंदी |*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+