रोज पत्नी ट्विंकल खन्ना के पैर छूते हैं अक्षय कुमार, वजह सुनकर करण जौहर और सामंथा के भी उड़े होश

अक्षय कुमार ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में वाइफ ट्विंकल खन्ना को लेकर कई खुलासे किए। साथ ही एक्टर ने शादीशुदा मर्दों को भी खास सलाह दी है।

मुंबई, 22 जुलाई: 'कॉफी विद करण' के लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस सामंथा प्रभु नजर आए। इस दौरान एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर अभिनेत्रियों संग रोमांस को लेकर बात की। एक्टर ने वाइफ ट्विंकल खन्ना और अपनी बॉन्डिंग को लेकर राज बताए और शादीशुदा मर्दों को खास सलाह दे डाली।

अक्षय कुमार ने खोले राज

अक्षय कुमार ने खोले राज

बताते चलें कि करण जौहर के मशहूर चैट शो कॉफी विद करण में इस बार सबके चहेते अक्षय कुमार सामंथा प्रभु के साथ नजर आए। इस दौरान इस डुओ को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड दिखे। अक्षय कुमार ने करण जौहर संग बातचीत में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसे-ऐसे खुलासे कर डाले, जिनके बारे में फैंस को कोई आइडिया तक नहीं था।

पावर कलप्स हैं अक्षय-ट्विंकल

पावर कलप्स हैं अक्षय-ट्विंकल

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। कपल की शादी को 21 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देते रहते हैं। ऐसे में अक्षय ने अपनी और ट्विंकल की बॉन्डिंग को लेकर कॉफी विद करण में कुछ खुलासे करते हुए बताया कि वे ट्विंकल का इंस्टाग्राम अकाउंट स्टॉक करते हैं।

ऐसे पत्नी की मदद करते हैं अक्षय

ऐसे पत्नी की मदद करते हैं अक्षय

अक्षय किस तरह से अपनी लविंग वाइफ की मदद करते हैं, इस सवाल के जवाब में एक्टर ने कहा कि बस उसे कुछ भी ना कहकर। कुछ परेशानी हो तो, उसके पैर छूता हूं और समझाता हूं कि इससे और भी प्रॉब्लम होगी। उन्हें समझाने में ही 2-3 घंटे लग जाते हैं।

जवाब में ये बोले अक्षय

जवाब में ये बोले अक्षय

इसके बाद करण जौहर ने पूछा कि क्या ट्विंकल वही करती हैं, जो उनका मन करता है। अक्षय ने कहा कि अब वे पहले से ऐसा कम करती हैं। एक्टर ने कहा कि उनकी लिखी कॉपी पढ़ोगे तो एडिट करनी पड़ेगी। वे कहते हैं कि मैं हाथ जोड़ते हुए उनकी कॉपी एडिट करता हूं। मैं ऐसा कुछ नहीं कहना चाहता, जिसे लेकर मुझे कल पछताना पड़े।

शादीशुदा मर्दों को अक्षय की सलाह

शादीशुदा मर्दों को अक्षय की सलाह

अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें करने के बाद अक्षय ने शादीशुदा मर्दों को भी सलाह दे डाली। एक्टर ने कहा कि बस अपनी पत्नी की सुनो। सब सही रहेगा। न्यूली मैरिड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को सलाह देते हुए अक्षय ने कहा कि वाइफ खुश तो लाइफ खुश।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+