BMCM Trailer Out: रिलीज हुआ 'बड़े मियां छोटे मियां' का दमदार ट्रेलर, अक्षय और टाइगर का दिखा खतरनाक एक्शन अवतार
Bade Miyan Chote Miyan Trailer: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ बीते कुछ दिनों से फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां को लेकर सुर्खियों में थे। वहीं फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार ये इंतजार खत्म हो गया है और ट्रेलर में दोनों के धुआंधार एक्शन देखने को मिले।
ये पहली बार होगा जब अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ऑनस्क्रीन जुगलबंदी देखने को मिलेगी। इस फिल्म का टाइटल भले ही गोविंदा और अमिताभ बच्चन की फिल्म से लिया गया है लेकिन फिल्म की कहानी एकदम अलग है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ आर्मी मैन का रोल निभाते हुए नजर आएंगे।

फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां का ट्रेलर जबरदस्त है। इसमें टाइगर और अक्षय एक्शन अवतार में नजर आएंगे। 3 मिनट के इस ट्रेलर में खुद को जोखिम में डालकर देश को प्रलय से बचाने के लिए लड़ाई करते हैं। हालांकि एक्शन के साथ-साथ दोनों टाइमिंग भी जबरदस्त है। फिलहाल ट्रेलर को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। देखना होगा कि फिल्म रिलीज होने के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है। यहां देखें फिल्म का पूरा ट्रेलर
फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का टीजर रिलीज होने के बाद से फैंस में क्रेज बना था वहीं अब ट्रेलर सामने के बाद लोग फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ मानुषी छिल्लर की जोड़ी देखने को मिलेगी। इससे पहले दोनों पृथ्वीराज चौहान में साथ नजर आए थे। फिल्म ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर 10 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications