'हमेशा एक ही दिशा...' अक्षय कुमार ने टाइगर-दिशा के रिलेशनशिप का दिया हिंट! सुनकर फैंस भी रह गए दंग

Akshay Kumar Teases Tiger Shroff: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसको फैंस की तरफ काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दोनों की यूं ऑनस्क्रीन कैमिस्टी काफी पसंद की जा रही है।

हाल ही में फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ। जिसमें फिल्म की पूरी स्टाकास्ट शामिल हुई। इस दौरान अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर एकसाथ नजर आए। इसके अलावा फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी और निर्देशक अली अब्बास जफर भी टीम के साथ दिखे।

Akshay Kumar

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में टीम ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान अक्षय कुमार से पूछा गया कि वह छोटे मियां यानी टाइगर श्रॉफ को क्या सलाह देना चाहते हैं? तो इसके जवाब में अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर सभी की हंसी छूट गई। एक्टर ने कहा कि, 'मैं टाइगर से ये ही कहूंगा कि हमेशा एक ही दिशा में रहा करो!'

अक्षय कुमार की इस सलाह के बाद मौजूदा सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इसके बाद जैकी भगनानी हंसते हुए टाइगर श्रॉफ को गले लगाते हैं। फिर अक्षय कुमार भी खुद को रोक नहीं पाते और जाकर टाइगर को हग करते हैं। हालांकि टाइगर श्रॉफ का रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वह कभी स्माइल करते तो कभी शर्माते हुए नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अक्षय कुमार की इस सलाह को दिशा पाटनी से जोड़ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, अक्षय को इतना भी सच नहीं बोलना था। एक यूजर ने लिखा, 'दिशा बताने का तरीका थोड़ा सा कैजुअल है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'इसका मतलब दोनों का ब्रेकअप ही नहीं हुआ था।'

बता दें कि, दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने लगभग 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों का रिश्ता साल 2022 में ही खत्म हो गया था। भले ही कपल का ब्रेकअप हो गया लेकिन दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+