Kesari 2 BO Collection Day 1: फीकी रही अक्षय की 'केसरी चैप्टर 2' की शुरुआत, देखिए कलेक्शन

Kesari 2 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का बज भी खूब बना हुआ था। क्रिटिक्स और दर्शकों से भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में अक्षय कुमार की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। पहले दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी में भी इजाफा हुआ है।

ट्रेड ट्रैक वेबसाइट सैकनिल्क की माने तो अभी तक 5.46 करोड़ रुपये की कमाई केसरी चैप्टर 2 की हो गई है। ये कमाई रात 8 बजे तक की है। अभी इस आंकड़ें में बदलाव देखा जाएगा। फिल्म दुरुस्त आंकड़ें कुछ देर बाद आएंगे। सुबह के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 12.67% थी। दोपहर और शाम के शोज में ये ऑक्यूपेंसी 19.76% हो गई है। हालांकि अभी रात के शोज की ऑक्यूपेंसी नहीं आई है।

Kesari 2 Box Office Collection Day 1

ट्रेड एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था कि फिल्म पहले दिन 15-20 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। उन्होने इसकी दो वजहें बताई थीं। पहला ये लॉन्ग वीकेंड है और दूसरा फिल्म अच्छी है तो इसे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा। क्योंकि अक्षय की पिछली फिल्म स्काई फोर्स को भी कुछ ऐसा ही फायदा मिला था। लेकिन केसरी चैप्टर 2 में ऐसा देखने को नहीं मिला है। हालांकि ये लॉन्ग वीकेंड है, इसलिए कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। इस हफ्ते केसरी चैप्टर 2 के सामने कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में फिल्म का इसका भी फायदा मिल सकता है।

अब देखना ये भी है कि आखिर पहले दिन केसरी 2 की बॉक्स ऑफिस पर फाइनल कमाई कितने करोड़ रुपये होगी। ये अभी अर्ली एस्टीमेट है। ख़ैर, फिल्म केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन, रेजिना कैसेंड्रा, अनन्या पांडेय और अमित सियाल लीड रोल में हैं। फिल्म सी शंकरन नायर पर आधारित है। इसे करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+