Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज
Akshay Kumar Son Aarav Bhatia: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार एक बार फिर अपने पसंदीदा हॉरर-कॉमेडी जॉनर में वापसी करने जा रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज से पहले ही चर्चा में है। खास बात ये है कि इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी करीब 14 साल बाद साथ नजर आने वाली है। दिल्ली में आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं।
फुल एंटरटेनमेंट पैकेज होगी 'भूत बंगला'
अक्षय कुमार ने बताया है कि 'भूत बंगला' सिर्फ डराने के लिए नहीं बनाई गई है बल्कि ये एक फुल एंटरटेनमेंट पैकेज होगी। उन्होंने कहा कि फिल्म में हॉरर के साथ फैंटेसी का अनोखा मेल देखने को मिलेगा, जो इसे बच्चों और परिवार के लिए भी खास बना देता है।

'भूल भुलैया' से अलग होगी 'भूत बंगला' की दुनिया
-इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया' और 'भूत बंगला' के बीच अंतर भी साफ किया है। उन्होंने बताया कि जहां 'भूल भुलैया' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर थी, वहीं 'भूत बंगला' एक हॉरर-फैंटेसी फिल्म है। उनके मुताबिक ये फिल्म काफी हद तक डिज्नी स्टाइल में बनी है जिसमें असली भूत और उसकी दुनिया को दिखाया जाएगा।
-अक्षय कुमार ने ये भी कहा कि भूल भुलैया में शुरुआत में भूत का भ्रम होता है लेकिन अंत में कहानी मानसिक स्वास्थ्य के पहलू को उजागर करती है जबकि भूत बंगला में वास्तविक अलौकिक तत्वों को दर्शाया गया है।
विद्या बालन से डरते थे अक्षय कुमार के बेटे आरव
-इसी दौरान अक्षय कुमार ने अपने बेटे आरव भाटिया से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब आरव ने पहली बार फिल्म भूल भुलैया देखी थी तो वह मूवी में विद्या बालन के किरदार मंजुलिका से इतना डर गया था कि वह असल जिंदगी में भी उनसे घबराने लगा था।
-अक्षय कुमार ने हंसते हुए कहा कि करीब 6 साल तक उनका बेटा आरव एक्ट्रेस विद्या बालन से डरता रहा। जब भी वह घर आतीं, आरव उनसे मिलने से बचता था और यहां तक कि उनकी आंखों में देखने से भी कतराता था। उसे लगता था कि सामने मंजुलिका ही खड़ी है, न कि विद्या बालन।
'समझाने के बाद भी नहीं गया आरव का डर'
अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को कई बार समझाया था कि वह सिर्फ एक किरदार था और विद्या बालन असल जिंदगी में बेहद अच्छी इंसान हैं लेकिन छोटे बच्चे के मन में बैठा डर इतनी आसानी से नहीं गया। ये किस्सा सुनकर इवेंट में मौजूद लोग भी हंस पड़े।
हॉरर-कॉमेडी जॉनर की ट्रेंडसेटर रही थी 'भूल भुलैया'
-बातचीत के दौरान प्रियदर्शन ने भी 'भूल भुलैया' की सफलता को याद किया। उन्होंने बताया कि उस समय ये एक नया प्रयोग था लेकिन उन्हें पूरा भरोसा था कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। बाद में यही फिल्म हॉरर-कॉमेडी जॉनर के लिए ट्रेंडसेटर साबित हुई थी।
-अक्षय कुमार ने ये भी खुलासा किया था कि उन्होंने ये फिल्म सिर्फ प्रियदर्शन पर भरोसा करके साइन की थी। उन्होंने स्क्रिप्ट तक नहीं पढ़ी थी लेकिन निर्देशक के अनुभव पर विश्वास किया और वही फिल्म की सफलता की बड़ी वजह बनी।
सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, बदली रिलीज डेट
-अब अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने कुछ सीन और डायलॉग्स पर आपत्ति जताते हुए हल्के बदलाव सुझाए थे जिसके बाद फिल्म को यू/ए 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है।
-पहले फिल्म 'भूत बंगला' को 10 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाना था लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट आगामी 17 अप्रैल 2026 तय की गई है। इससे एक दिन पहले यानी 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे इसका पेड प्रिव्यू शो भी रखा गया है।
दमदार स्टारकास्ट से सजी फिल्म 'भूत बंगला'
फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और तब्बू जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। ये पूरी टीम अपनी कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग से दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ डराने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications