अक्षय कुमार ने बेचा अपना आलीशान अपार्टमेंट, जानें किसने और कितने करोड़ में खरीदा

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित उनका आलीशान अपार्टमेंट अरमान और अमान मलिक के पिता डब्बू मलिक को बेची है।

मुंबई, 24 सितंबरः बॉलीवुड के फेमस एक्टर अक्षय कुमार अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले एक्टर बने थे और अब उन्होंने अपनी महंगी प्रॉपर्टी भी बेच दी है जिसके चलते वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। बीते कुछ वक्त में बॉलीवुड के कई सेलेब्स के घर खरीदने और बेचने की खबरें सामने आई हैं और ऐसे में अब अक्षय का भी नाम इस लिस्ट में शुमार हो गया है। अक्षय कुमार ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित उनकी एक प्रॉपर्टी को बेच दिया है।

अक्षय कुमार ने डब्बू मलिक को बेचा अपना अपार्टमेंट

अक्षय कुमार ने डब्बू मलिक को बेचा अपना अपार्टमेंट

खबर है कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित उनका ये अपार्टमेंट अरमान और अमान मलिक के पिता डब्बू मलिक को बेची है। जैपकी.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार ने किसी कास मकसद से अंधेरी वेस्ट में स्थित उनके एक अपार्टमेंट को बेच दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अक्षय कुमार ने ये अपार्टमेंट कुछ साल पहले 4.12 करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि उन्होंने इसे अब डब्बू मलिक को 6 करोड़ रुपए में बेचा है।

प्रॉपर्टी की ये डील 12 अगस्त को हुई थी

प्रॉपर्टी की ये डील 12 अगस्त को हुई थी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार और डब्बू मलिक के बीच ये डील गत 12 अगस्त को ही हो गई थी। आपको बता दें कि अक्षय कुमार की ये प्रॉपर्टी अंधेरी वेस्ट के ट्रांसकॉन ट्रायम्फ के टॉवर 1, A-2104 में स्थित है। ये अपार्टमेंट 1,281 स्क्वायर फीट के कारपेट एरिया और 59 स्क्वायर फीट के बालकनी एरिया में फैला हुआ है।

अक्षय ने किया 2 करोड़ रुपए का मुनाफा

अक्षय ने किया 2 करोड़ रुपए का मुनाफा

जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के पास अंधेरी वेस्ट के अलावा बोरीवली, मुलुंद और जुहू में भी कई प्रॉपर्टीज मौजूद है। आपको बता दें कि डब्बू मलिक, मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अन्नू मलिक के भाई हैं और अक्षय ने उन्हें इस प्रॉपर्टी को बेचकर करीब 2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है।

अक्षय की कुल संपत्ति करीब 500 करोड़ रुपए है

अक्षय की कुल संपत्ति करीब 500 करोड़ रुपए है

देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हस्तियों में से एक अक्षय कुमार अपनी मोटी फीस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। फोर्ब्स के अनुसार अक्षय कुमार की कुल संपत्ति लगभग 500 करोड़ रुपये (65 मिलियन डॉलर) है। अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक जुहू के एक सी फेसिंग डुप्लेक्स में रहते हैं। यह आलीशान घर आज के समय के हिसाब से हर सुविधाओं से लैस है। एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी जुहू की संपत्ति लगभग 80 करोड़ रुपये की है। इसके अलावा, अक्षय के पास खार वेस्ट में भी एक आलीशान अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत लगभग 7.8 करोड़ रुपए है।

अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अक्षय कुमार के पास इस समय कई नई फिल्में हैं जिनकी शूटिंग में वह बिजी हैं। अक्षय जल्द ही फिल्म 'ओ माय गॉड 2', 'गोरखा', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'जॉली एलएलबी 3', 'सेल्फी', 'कैप्सूल गिल' और 'राम सेतु' में नजर आने वाले हैं। अक्षय के फैंस इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+