सालों बाद अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी ने 'चुरा के दिल मेरा' पर किया डांस, फैंस बोले-'फिर फिल्म करोगे क्या?'

Akshay Kumar Shilpa Shetty: एक वक्त था जब शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार के प्यार के चर्चे इंडस्ट्री में मशहूर थे। लेकिन दोनों की लव स्टोरी आगे नहीं बढ़ पाई। बता दें कि, शिल्पा और अक्षय ने कई फिल्मों में साथ काम किया है जिसमें 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' और 'धड़कन' शामिल है। अब इतने सालों बाद दोनों ने 'चुरा के दिल मेरा...' पर एकसाथ डांस किया।

एचटी इंडिया के मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स 2025 में बॉलीवुड की सबसे हॉट ऑन-स्क्रीन जोड़ी अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी एक बार फिर साथ नजर आए। इस शाम को दोनों ने खास बना दिया जब दोनों ने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' का गाना 'चुरा के दिल मेरा...' में एकसाथ डांस कर स्टेज पर आग लगा दी।

Akshay Kumar Shilpa Shetty

इस ऐतिहासिक अवॉर्ड सेरेमनी में, अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी ने स्टेज पर फिर से वही आइकॉनिक हुक स्टेप दोहराए, जिसे देखकर फैंस झूम उठे। दोनों की जोड़ी 30 साल बाद भी उतनी ही परफेक्ट और शानदार लगी! हालांकि बाद में शिल्पा शेट्टी ने अक्षय को कहा कि 'अब बस हो गया।'

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar के आंख में लगी गहरी चोट, स्टंट करते वक्त हुआ बड़ा हादसा, जानें कैसी है हालत?

बता दें कि, इस इवेंट में दोनों स्टार्स को साथ देखकर फैंस जोर-जोर से चिल्लाने लगे। जानकारी के मुताबिक, इवेंट में अक्षय कुमार की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी दिग्गज एक्ट्रेस रेखा भी मौजूद थीं।

फैंस कर रहे हैं ऑन-स्क्रीन कमबैक की डिमांड

अक्षय और शिल्पा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत कलाकारों में से एक हैं। इतने सालों बाद उन्हें एक साथ देखकर फैंस बेहद खुश हुए और अब वे इस जोड़ी को फिर से बड़े पर्दे पर देखने की डिमांड जाहिर कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस ने कहा कि, ब्रेकअप के बाद ये लोग कैसे एकसाथ इतनी खुशी से मिल लेते हैं।

सितारों से सजी थी ये शानदार शाम
अक्षय और शिल्पा के अलावा, इस शानदार अवॉर्ड सेरेमनी में कई और बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। सोनम कपूर आहूजा, फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, शिखर धवन, रेखा और अभिषेक बच्चन जैसे सितारों ने अपनी स्टाइलिश मौजूदगी से शाम को और भी खास बना दिया। लेकिन इस पूरी रात का सबसे बड़ा हाइलाइट था अक्षय और शिल्पा का यादगार डांस परफॉर्मेंस, जिसने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar: फ्लॉप हो रही हैं फिल्में, पर करोड़ों कमा रहे हैं अक्षय कुमार, किस बिजनेस से हो रही है कमाई?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+