Akshay Kumar के आंख में लगी गहरी चोट, स्टंट करते वक्त हुआ बड़ा हादसा, जानें कैसी है हालत?
Akshay Kumar Injured: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म हाउसफुल 5 की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन इस बीच फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। एक्टर को शूटिंग करते वक्त अचानक आंख में चोट लग गई। ऐसा तब हुआ जब वह फिल्म के सीन के लिए स्टंट शूट कर रहे थे।
हिंदुस्तान रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना एक स्टंट के दौरान हुई जब एक वस्तु अनजाने में अक्षय के आंख में लग गई। एक सूत्र ने बताया, "सेट पर तुरंत एक आंख के स्पेशलिस्ट को बुलाया गया, जिन्होंने आंख पर पट्टी बांधी और उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी, जबकि शूटिंग बाकी कलाकारों के साथ जारी रही। हालांकि, इस चोट के बावजूद, अक्षय यह तय कर चुके हैं कि वह जल्द ही शूटिंग में वापस लौटेंगे क्योंकि फिल्म शूटिंग के आखिरी चरण में है, और वह इसे देरी से बचाना नहीं चाहते।"

अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की फिर से हाउसफुल 5 में जोड़ी बनेगी। साथ ही अभिषेक बच्चन, श्रेयस तलपड़े,चंकी पांडे, जैकलीन फर्नांडीस और नरगिस फाखरी की भी वापसी होगी। इस फिल्म में नए सदस्य के रूप में फरदीन खान, दिनो मोरिया, जॉनी लीवर, संजय दत्त, नाना पाटेकर, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, साउंडरिया शर्मा और वरिष्ठ अभिनेता जैकी श्रॉफ शामिल होंगे। स्टारकास्ट देख फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये फिल्म अगले साल 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ये भी पढ़ें: Akshay Kumar Lauds PM Modi:'फिटनेस ही असली धन', धनतेरस पर अक्षय कुमार ने PM मोदी की इस पहल की तारीफ की












Click it and Unblock the Notifications