Akshay Kumar: फ्लॉप हो रही हैं फिल्में, पर करोड़ों कमा रहे हैं अक्षय कुमार, किस बिजनेस से हो रही है कमाई?

Akshay Kumar: बॉलीवुड के दमदार एक्टर अक्षय कुमार न सिर्फ एक्टिंग के लिए फेमस हैं बल्कि उनके स्टंट्स भी लोगों को दीवाना बना देते हैं। अक्षय कुमार अपनी फिल्में के खतरनाक स्टंट्स खुद ही करते हैं। खिलाड़ी कुमार कॉमेडी से लेकर एक्शन और देशभक्ति मूवीज तक से लोगों का दिल जीत चुके हैं।

1990 के दशक में हुई थी अक्षय कुमार के करियर की शुरुआत
अक्षय कुमार का फिल्मी करियर 1990 के दशक की शुरुआत में 'खिलाड़ी', 'मोहरा' और 'एलान' जैसी कई एक्शन फिल्मों से शुरू हुआ था, जिसने उन्हें एक्शन हीरो के रूप में पहचान दिलाई थी। हालांकि बाद में वह कॉमेडी करते भी नजर आए थे।

Akshay Kumar

2700 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने कड़ी मेहनत कर ये मुकाम हासिल किया है। अक्षय कुमार ने इसी मेहनत के दम पर साल 2024 तक 2700 करोड़ रुपए के आसपास की संपत्ति बना ली है। अक्षय कुमार भारत के सबसे अधिक टैक्स भरने वाले अभिनेताओं में से एक साबित हुए हैं। साथ ही वह एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन भी हैं।

अक्षय कुमार की फ्लॉप हो रही फिल्में

पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार का फिल्मी करियर थोड़ा हिलता नजर आ रहा है। उनकी कई फिल्में लगातार फ्लॉप साबित हुई हैं लेकिन फिर भी वह करोड़ों में कमाई कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा किस किस बिजनेस से जुड़े हुए हैं, जहां से उनकी करोड़ों में कमाई होती है।

अक्षय कुमार की कमाई

-इस समय अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। वह एक फिल्म के लिए 50 से 70 करोड़ रुपये की फीस वसूलते हैं। खिलाड़ी कुमार फिल्मों से ही करीब 225 करोड़ रुपये तक एक साल में कमा लेते हैं।

-फिल्मों से होने वाली कमाई के अलावा, अक्षय कुमार ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करीब 6 से 8 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। उनके पास टाटा मोटर्स, डॉलर क्लब और पॉलिसीबाजार सहित 40 से ज्यादा बड़े ब्रांड्स का पोर्टफोलियो है। ऐसे में विज्ञापनों से खिलाड़ी कुमार की बहुत अच्छी कमाई हो जाती है।

इन 7 बिजनेस से जुड़े हुए हैं अक्षय कुमार

बेस्ट डील टीवी
अक्षय कुमार अपनी को-एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर बेस्ट डील टीवी के मालिक हैं। ये एक हिंदी 24/7 होम शॉपिंग टेलीविजन चैनल है। ये चैनल मार्च 2015 में लॉन्च किया गया था। ये फ्री-टू-एयर है और सभी प्रमुख केबल और डीटीएच प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

हरिओम एंटरटेनमेंट (प्रोडक्शन हाउस)
अक्षय कुमार ने साल 2008 में अपनी मां अरुणा और पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ मिलकर अपने पिता के नाम पर हरिओम प्रोडक्शंस की शुरुआत की थी। ये एक प्रोडक्शन कंपनी है, जिसने सिंह इज किंग, हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी, एयरलिफ्ट, रुस्तम और पैडमैन जैसी 15 से अधिक फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।

GOQii में इंवेस्टमेंट
GOQii एक हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म है जिसकी स्थापना इंडियागेम्स के पूर्व सीईओ और संस्थापक ने की थी। इसका मुख्यालय कैलिफोर्निया में है, लेकिन इसे साल 2014 में भारत में उपलब्ध कराया गया था और इसका एक ऑफिस मुंबई में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार ने साल 2019 में GOQii नामक इस स्टार्ट-अप में निवेश किया था।

ग्रेज़िंग गोट पिक्चर्स (प्रोडक्शन हाउस)
अक्षय कुमार ने अश्विनी यार्डी के साथ मिलकर ग्रेजिंग गोट पिक्चर्स नामक एक फिल्म और टीवी प्रोडक्शन कंपनी बनाई है। इसे साल 2011 में लॉन्च किया गया था और इसकी पहली फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ओएमजी-ओह माय गॉड थी। ये प्रोडक्शन कंपनी कई क्षेत्रीय फिल्मों का निर्माण करती है। इस कंपनी ने अब तक 5 फिल्में और जमाई राजा नामक एक टीवी सीरियल को प्रोड्यूस किया है।

फॉ-जी बैटल रॉयल गेम
चीन के साथ सीमा पर तनाव के बाद फेमस ऑनलाइन बैटल रॉयल गेम पबजी (PUBG) को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है। इस निर्णय की घोषणा के कुछ दिन बाद, अक्षय कुमार ने अपना खुद का फॉ-जी (Fau-G) बैटल रॉयल गेम लॉन्च किया था। इस ऐप से होने वाले प्रॉफिट का 20 फीसदी भारत के वीर ट्रस्ट को दान किया जाता है।

खालसा वॉरियर्स (विश्व कबड्डी लीग)
अक्षय कुमार विश्व कबड्डी लीग के खालसा वॉरियर्स टीम के मालिक हैं। इस टीम में लुधियाना के खिलाड़ी शामिल हैं। साल 2014 में इस टीम ने विश्व कबड्डी लीग में भाग लिया था।

महिला आत्मरक्षा केंद्र
अक्षय कुमार एक बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर जाने जाते हैं। वह कराटे में ब्लैक बेल्ट है। ऐसे में देश की महिलाओं को आत्मरक्षा कौशल से लैस करने के लिए, अक्षय कुमार ने शिवसेना के आदित्य ठाकरे के साथ मिलकर मुंबई के अंधेरी इलाके में महिला आत्मरक्षा केंद्र (WSDC) बनाया है। ये संस्था किसी भी उम्र की महिलाओं को फ्री में आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+