Akshay Kumar को देख फैन ने 'हेरा फेरी' का आइकॉनिक सीन किया रीक्रिएट, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

अक्षय कुमार हाल ही में सउदी अरब में फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे। ऐसे में वहां पर उनके एक जबरा फैन ने हेरा फेरी के आइकॉनिक सीन में पोज दिया। जिसका वीडियो एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

Akshay Kumar Phir Hera Pheri Scene: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार रेड सी फेस्टिवल में शामिल होने गए थे। ऐसे में जेद्दा में 'हेरा फेरी' के सीक्वल के एक आइकॉनिक सीन को एक फैन ने रिक्रिएट किया। जिसे देख अक्षय कुमार काफी इंप्रेस हुए और इसे रिकॉर्ड करे बिना वह रह नहीं पाए।

अक्षय कुमार के फैन ने रिक्रिएट किया आइकॉनिक सीन

अक्षय कुमार के फैन ने रिक्रिएट किया आइकॉनिक सीन

अक्षय कुमार की फिल्म हेरा फेरी फैंस की सबसे फेवरेट फिल्म की लिस्ट में शामिल है। फैंस उनकी एक्टिंग से काफी इंप्रेस हुए थे। ऐसे में जब एक्टर ने फैन को 'हेरा फेरी' के सीक्वल के एक आइकॉनिक सीन को रिक्रिएट करते हुए देखा। जिसकी वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया।

Recommended Video

    Akshay Kumar को देख फैन ने 'हेरा फेरी' का आइकॉनिक सीन किया रीक्रिएट, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
    एक्टर ने फैन को कहा धन्यवाद

    एक्टर ने फैन को कहा धन्यवाद

    वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स अक्षय कुमार की कार के सामने 'फिर हेरा फेरी' का एक सीन अक्षय कुमार के सामने करता है। हालांकि ये शख्स सीन को पूरा करने के काला चश्मा लगाना भूल जाता है। तभी वो अक्षय कुमार को रूकने के लिए कहता है। फिर, आंखों पर काला चश्मा चढ़ाकर 'फिर हेरा फेरी' के राजू की तरह खड़ा हो जाता है। बाद में ये फैन एक्टर को बताता है कि, मैं आपका बड़ा फैन हूं। तभी अक्षय कुमार उन्हें धन्यवाद कहते हैं।

    सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

    अक्षय कुमार ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक्टर ने वीडियो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, "हाहा,... सबसे प्यारे मेरे प्रशंसकों की हेरा फेरी ने मेरे जीवन को रॉक कर दिया है. रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और जेद्दा में हर किसी को एक यादगार समय के लिए धन्यवाद. आप सभी को प्यार और दुआएं।" हालांकि इस वीडियो पर सभी फैंस के फनी रिएक्शन दिए।

    हेरा फेरी 3 में नहीं दिखेंगे अक्षय

    हेरा फेरी 3 में नहीं दिखेंगे अक्षय

    अक्षय कुमार के इस पोस्ट में फैंस उनसे हेरा फेरी 3 में आने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं। बता दें कि, हाल ही में परेश रावल ने फैंस को जानकारी दी थी कि, फिल्म में कार्तिक आर्यन की एंट्री हुई है। उस ट्वीट का खुलासा कर अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, उन्हें स्क्रीप्ट खास पसंद नहीं आई। इसलिए, उन्होंने मेकर्स को इस फिल्म के लिए इंकार कर दिया।

    इस वजह एक्टर ने ठुकराया ऑफर

    इस वजह एक्टर ने ठुकराया ऑफर

    अक्षय कुमार ने कहा था कि, "फिल्म के लिए मुझे ऑफर किया गया था, लेकिन मैं स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं था। मुझे वही करना है जो लोग देखना चाहते हैं। इसलिए मैंने इस फिल्म से पीछे हटने का फैसला किया। यह मेरे लिए मेरे जीवन और यात्रा का हिस्सा है. मैं भी बहुत दुखी हूं कि मैं ऐसा नहीं कर सकता लेकिन मैं अपने इस फैसले से खुश हूं"। हालांकि सोशल मीडिया के जरिए फैंस ये रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि, अक्षय कुमार हेरा फेरी करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+