अक्षय कुमार की 'सेल्फी' की ओपनिंग डे पर हुई इतनी खराब हालत, थियेटर्स पर नहीं दिखे दर्शक
Selfiee Box Office: फिल्म 'सेल्फी' के डायरेक्टर राज मेहता हैं। दर्शकों के साथ साथ फिल्म समीक्षकों ने भी इस मूवी को बहुत बेकार रिव्यूज दिए हैं।

Selfiee Box Office: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए है। हाल ही में उन्होंने कैमरे पर ये कहा है वह कनाडा की नागरिकता छोड़ देना चाहते हैं और एक भारतीय के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। एक तरफ जहां लोग उनके इस कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं, वहीं उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'सेल्फी' के लिए उनकी आलोचना भी की जा रही है। आपको बता दें कि आज अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जिसकी हालत पहले ही दिन काफी खराब नजर आ रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ इमरान हाशमी, नुसरत भरूचा और डायना पेंटी भी नजर आ रही हैं। फिल्म 'सेल्फी' बड़े जोर-शोर से रिलीज तो की गई लेकिन ओपनिंग डे पर ही दर्शकों ने इस मूवी को दिल से खारिज कर दिया है।

ओपनिंग डे पर 'सेल्फी' की हालत पंक्चर
मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की हिंदी रीमेक मूवी 'सेल्फी' ने अक्षय कुमार को एक बार फिर से हारने की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। ओपनिंग डे पर फिल्म की हालत को देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये मूवी जल्द ही फ्लॉप साबित हो जाएगी। इस फिल्म को अक्षय कुमार के करियर की सबसे बेकार ओपनिंग डे वाली फिल्म कहा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिनेमाघरों में आज मॉर्निंग शोज में 100 सीटों में से केवल 6 सीटें भरी हुई नजर आईं, जबकि दोपहर के शोज में भी 100 में से सिर्फ 9 सीटों पर ही दर्शक दिखाई दिए थे।

अक्षय कुमार की फिल्में हो रही हैं फ्लॉप
साल 2022 में भी अक्षय कुमार की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी। अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज', 'रक्षा बंधन' और 'राम सेतु' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरी तरह से पिट गई थीं। अब इस लिस्ट में फिल्म 'सेल्फी' का नाम भी जुड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। लोगों की मानें तो अक्षय कुमार को अपना ब्लॉकबस्टर करियर देखते हुए बहुत सोच-समझकर फिल्में करने की जरूरत है।

फिल्म को मिले बेकार रिव्यूज
आपको बता दें कि फिल्म 'सेल्फी' के डायरेक्टर राज मेहता हैं। दर्शकों के साथ साथ फिल्म समीक्षकों ने भी इस मूवी को बहुत बेकार रिव्यूज दिए हैं। इस फिल्म में एक सुपरस्टार की उसके सुपरफैन से लड़ाई की कहानी को दिखाया गया है जो कि दर्शकों को पहले दिन में ही बिल्कुल पसंद नहीं आई है। फिल्म मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर शायद ये मूवी कोई कमाल दिखा पाए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जो लोग इस फिल्म को ओपनिंग डे पर थिएटर्स में देखने के लिए पहुंचे थे वह सभी अक्षय कुमार के फैन थे लेकिन मूवी देखने के बाद उन्हें निराशा हाथ लगी।

ओपनिंग डे पर कमाए 4 करोड़ रुपए
करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म देश में 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। अक्षय कुमार की पिछली थिएटर रिलीज 'राम सेतु' ने ओपनिंग डे पर 14.81 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था जबकि ये फिल्म ओपनिंग डे पर 4 से 5 करोड़ रुपये की ही कमाई करते हुए नजर आ रही है।

लोगों ने कहा- ओटीटी पर ही रिलीज कर देते
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 1994 के बाद से अब तक अक्षय कुमार की किसी भी फिल्म की ओपनिंग डे पर थिएटर में ऐसी हालत नहीं हुई है। साल 2009 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'तस्वीर 8x10' को भी ओपनिंग डे पर अच्छी संख्या में देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में पहुंचे थे। कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि इस फिल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना चाहिए था ताकि इसे ज्यादा से ज्यादा लोग घर बैठे देख पाते।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications