Selfiee: क्या अक्षय कुमार की डूबती नैया पार लगाएगी 'सेल्फी'? मेकर्स ने लगाई उम्मीद
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' को लेकर मेकर्स की उम्मीद बरकरार है। इतने दिनों बाद जाकर पठान का जादू फीका पड़ने के बाद अब दर्शक अक्षय की इस फिल्म से उम्मीद लगाए बैठे हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' शुक्रवार यानी 24 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। दोनों की फिल्म सेल्फी से मेकर्स कमाई की काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं। फिल्म के गाने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' को भी दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला। ऐसे में अब फिल्म को लेकर भी कमाई की खूब उम्मीद जताई जा रही है। फैंस और मेकर्स के में फिल्म की कमाई को लेकर तमाम तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। ऐसे में आइये बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई के गणित को समझते हैं।
फिल्म 'सेल्फी' देशभर में 2,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है। 150 करोड़ के बजट में बनने जा रही इस फिल्म को लेकर मेकर्स को यकीन है कि खुलकर कमाई करेगी। इस बीच सबसे अच्छी बात तो ये है कि शाहरुख खान की दमदार फिल्म पठान को रिलीज हुए पूरे एक महीने से भी ज्यादा वक्त हो चुका है। ऐसे में इस फिल्म का जादू अब दर्शकों के बीच कुछ फीका पड़ने लगा है। इसके अलावा कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' और मार्वल की 'एंट मैन एंड द वास्प' की बात करें तो ये दोनों ही फिल्में बुरी तरह से पिट चुकी हैं। ऐसे में 'सेल्फी' को लेकर मेकर्स की उम्मीद बरकरार है।
कल यानी 24 फरवरी को अक्षय कुमार की 'सेल्फी' फिल्म रिलीज होने जा रही है। इससे पहले अक्षय कुमार की जितनी भी फिल्में रिलीज हुई थीं, सब पिटी ही थीं। अक्षय कुमार जैसे बड़े सुपरस्टार को भी दर्शकों ने बुरी तरह से नकार दिया था। बैक टू बैक फ्लॉप देने के बाद एक्टर साल 2022 में सबसे फ्लॉप एक्टर साबित हुए थे। ऐसे में देखना ये होगा कि अब इमरान हाशमी के साथ आ रही एक्टर की फिल्म सेल्फी क्या कमाल दिखा पाती है।
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी दोनों की ही फिल्मों का रिस्पॉन्स दर्शकों की ओर से अच्छा मिल रहा है। गाने और ट्रेलर को लेकर तो दर्शक खूब एक्साइटेड दिखे। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर में फिलहाल कोई बड़ी फिल्म नजर नहीं आ रही है। ऐसे में अगर ये फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बना सकी, तो इस साल की सबसे बड़ी एंटरटेनर साबित हो सकती है। वहीं माना ये भी जा रहा है कि ओपनिंग डे पर सेल्फी 7-10 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। ऐसे में दर्शकों को अगर ये पसंद आई तो ये आंकड़ा फिर आगे भी जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications