Box Office Collection: कमल हासन की 'इंडियन 2' ने मारी बाजी, अक्षय कुमार की 'सरफिरा' की डूब रही है नैया
Indian 2 and Sarfira Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पिछले कुछ समय से लगातार फ्लॉप होने का स्वाद चखते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार एक बार फिर उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'सरफिरा' के साथ उठकर खड़े हुए हैं। लेकिन उम्मीद के अनुसार ये फिल्म कुछ खास कमाल दिखाती नजर नहीं आ रही है।
अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा'
देश में सस्ती टिकटों वाली पहली एयरलाइन एयर डेक्कन को लाने वाले भारतीय सेना के पूर्व कैप्टन गोपीनाथ की जिद की जीत की कहानी दिखाती इस फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं। ये फिल्म गत 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

फिल्ममेकर्स और दर्शकों को काफी उम्मीदें
इस फिल्म से फिल्ममेकर्स और दर्शकों को भी काफी उम्मीदें थीं। सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म का कलेक्शन देखकर पहले ही दिन ऐसा लगने लगा है कि अक्षय के लिए हालात मुश्किल होने वाले हैं। वहीं अक्षय कुमार की ये फिल्म साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'इंडियान 2' के साथ क्लैश कर रही है।
फिल्म 'सोराराई पोटरु' की हिंदी रीमेक 'सरफिरा'
तमिल फिल्म 'सोराराई पोटरु' की हिंदी रीमेक 'सरफिरा' में अक्षय कुमार ने कैप्टन गोपीनाथ की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं लोगों को फिल्म की कहानी भी अच्छी लग रही है लेकिन इसके बावजूद मूवी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं कर पा रही है। फिल्म 'सरफिरा' को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि दर्शक खिलाड़ी कुमार को और मौका देने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं।
'सरफिरा' ने ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सरफिरा ने अच्छी एडवांस बुकिंग के बावजूद ओपनिंग डे पर जो कलेक्शन किया है वो काफी कम है। फिल्म रिलीज के पहले दिन केवल 2.5 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई है।
-वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में ओपनिंग डे पर महज 4 करोड़ रुपए का कारोबार किया है जो कि उम्मीद से बहुत कम है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' करीब 100 करोड़ के बजट में बनी है लेकिन उम्मीद के मुताबिक ये कमाई नहीं कर पा रही है।
'इंडियन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई
-कमल हासन, सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह की हालिया रिलीज फिल्म 'इंडियन 2' भी गत 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।
-'इंडियन 2' की कहानी, पहली फिल्म इंडियन के करीब तीन दशक बाद की है। चित्रा अरविंदन के किरदार में सिद्धार्थ भ्रष्ट राजनेताओं और अफसरों के खिलाफ जंग छेड़ता है और फिर इस कहानी में एंट्री होती है ताइवान में जिंदगी बिता रहे सेनापति यानी कमल हासन की।
-इस फिल्म को क्रिटिक्स से मिले जुले रिव्यूज मिले हैं, लेकिन ओपनिंग डे पर फिल्म की बंपर कमाई हैरान करने वाली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने पहले ही दिन 25.6 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की है।
-फिल्म इंडियन 2 ने सबसे अधिक तमिल वर्जन में कमाई की है जो 16.5 करोड़ रुपए के करीब है और हिंदी में इस मूवी 1.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने पहले ही दिन 54.60 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications