क्यों अचानक सड़क पर दौड़ते दिखे Akshay Kumar? वायरल हुआ वीडियो
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को लेकर सुर्खियों में हैं। जो कि, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। इस बीच उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
मुंबई, 19 जून: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। फिल्म को देखने दर्शक सिनेमाघरों में बहुत कम पहुंच रहे थे जिस वजह से फिल्म के कईं शोज कैंसिल कर दिए गए। वहीं इस बीच अब अक्षय कुमार की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो वह भागते हुए नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार की वायरल वीडियो
दरअसल, मुंबई में रविवार को मुंबई पुलिस का एक इवेंट में अक्षय कुमार शामिल हुए। इस दौरान एक्टर ने साइकिल चलाई साथ ही दौड़ भी लगाई। इसका आयोजन मुंबई की मरीन ड्राइव में किया गया। वहीं अक्षय कुमार की सुरक्षा के लिए उनके बॉडीगार्ड भी उनके साथ दौड़ लगाते नजर आए। अक्षय कुमार की इस वीडियो को विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मेंं
अक्षय कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षय ने ब्लैक कलर की हुडी पहनी हुई है। अक्षय कुमार की इस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं बात करें उनकी फिल्मों की तो साल 2022 अक्षय कुमार के लिए अच्छा नहीं रहा। इस साल उनकी सम्राट पृथ्वीराज दूसरी फ्लॉप फिल्म है। इससे पहले उनकी फिल्म बच्चन पांडे भी फ्लॉप हुई। फिलहाल अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'राम सेतू' की तैयारी में हैं।












Click it and Unblock the Notifications