'बिल्कुल ही बकवास' Akshay Kumar की फिल्में बेटे आरव को नहीं आती पसंद, बोले- 'वो देखता भी नहीं है'
Akshay Kumar Son Aarav: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'मिशन रानीगंज' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद भी एक्टर लगातार प्रमोशन में जुटे हैं। हालांकि फिल्म की कहानी फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आई। इस बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनका बेटा आरव फिल्में पसंद नहीं करता।
अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म मिशन रानीगंज को लेकर अपने दोनों बच्चों का रिेएक्शन साझा किया। अक्षय से जब पूछा गया कि उनकी फिल्म बच्चों को कैसी लगी? इस पर हंसते हुए एक्टर ने कहा कि, 'मेरी बेटी तो अभी ये सब समझने के लिए काफी छोटी है, हां लेकिन मेरा बेटा आरव जब मेरी फिल्म देखता है और उसे पसंद आती है तो वो वह गुड डैड कहकर तारीफ करता है मोटीवेट करता है। लेकिन जब फिल्म पसंद नहीं आती तो कहता है, सॉरी लेकिन पापा ये फिल्म बकवास है।'

इतना ही नहीं इसके बाद जब एक्टर से उनकी मां को लेकर सवाल किया कि क्या वह उनकी फिल्में देखती हैं? इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, 'हां मेरी मां ने मेरी सारी फिल्में 7-8 बार देखी थी। तो वहीं पिता को लेकर उन्होंने कहा कि, उनका निधन काफी पहले हो गया था। इसलिए वो मेरा स्टारडम उतना नहीं देख पाए, जितना मेरी मां ने देखा।'
बता दें कि, इससे पहले अक्षय कुमार ने कई बार कहा है कि, उनके बेटे आरव फिल्मों में काम नहीं करना चाहते। एक्टर ने कहा था, 'उनको अपने काम में ही रुचि है और वह फिल्मों में काम नहीं करना चाहते। उन्होंने अपने लिए दूसरी फील्ड चुनने का फैसला किया है। वो खूब पढ़कर फैशन डिजाइनिंग करना चाहता है'।
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म मिशन रानीगंज के बाद उनके पास कई अन्य प्रोजेक्ट्स भी हैं। एक्टर जल्द ही हेरा फेरी 3, बड़े मियां छोटे मियां और सिंघम अगेन फिल्म में नजर आएंगे। फिलहाल इन फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई ऐलान नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications