अक्षय कुमार की बेटी से किसने मांगी गंदी फोटो? एक्टर ने सुनाया वो खौफनाख वाकया, जिसे सुन थर्रा जाएंगे
kshay Kumar Shocking Revelation: अक्टूबर 2025 में आयोजित 'साइबर अवेयरनेस मंथ' के एक कार्यक्रम बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार शामिल हुए। इसमें उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया, जो उनकी 13 वर्षीय बेटी नितारा के साथ घटी थी। उन्होंने बताया कि नितारा एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम खेल रही थी। जब उसे एक अनजान व्यक्ति ने आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने के लिए कहा। इस घटना ने ऑनलाइन दुनिया में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अक्षय ने बताया कि नितारा गेम खेलते हुए अजनबियों से बातचीत कर रही थी। शुरुआत में उस व्यक्ति ने बेहद विनम्रता से संवाद शुरू किया। जैसे "बहुत बढ़िया", "शानदार", "आप कहां से हैं?" जिससे उसकी नीयत पर संदेह नहीं हुआ। बातचीत के दौरान जब उसने पूछा, "आप मेल हैं या फीमेल?" और नितारा ने "फीमेल" जवाब दिया, तो कुछ ही देर बाद उस व्यक्ति ने अचानक पूछा, "क्या आप मुझे अपनी न्यूड फोटो भेज सकती हो?"
बेटी की सूझबूझ और माता-पिता से संवाद की अहमियत
अक्षय कुमार ने बताया कि नितारा ने तुरंत गेम बंद किया। इसके बाद उसने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां ट्विंकल खन्ना को दी। उन्होंने कहा, "मेरी बेटी ने बिल्कुल सही किया। वो डरने की बजाय हमसे खुलकर बात कर सकी, यही सबसे ज़रूरी बात है।" उन्होंने चेताया कि कई बार बच्चे डर के मारे कुछ नहीं बताते और इस तरह के शोषण का शिकार बन जाते हैं। यह ब्लैकमेलिंग तक पहुंच सकता है और कई मामलों में आत्महत्या जैसी दुखद घटनाएं भी सामने आई हैं।
साइबर सुरक्षा को शिक्षा में शामिल करने की अपील
अक्षय कुमार ने सरकार और शिक्षा व्यवस्था से आग्रह किया कि साइबर सुरक्षा को स्कूली पाठ्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि 7वीं से 9वीं कक्षा तक साइबर सुरक्षा की एक विशेष कक्षा होनी चाहिए, जिससे बच्चे जागरूक हो सकें और ऐसे खतरों से खुद को सुरक्षित रख सकें।












Click it and Unblock the Notifications