मां के निधन पर पीएम मोदी के शोक संदेश का अक्षय कुमार ने दिया जवाब, कहा- ये शब्द हमेशा मेरे साथ रहेंगे

हाल ही में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की मां का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद पीएम मोदी ने अक्षय कुमार को एक शोक संदेश भेजा था। पीएम मोदी द्वारा भेजे गए शोक संदेश पर अक्षय कु्मार ने पीएम का आभार व्यक्त किया है।

मुंबई, 12 सितंबर। हाल ही में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की मां का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद पीएम मोदी ने अक्षय कुमार को एक शोक संदेश भेजा था। पीएम मोदी द्वारा भेजे गए शोक संदेश पर अक्षय कु्मार ने पीएम का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, 'मां के निधन पर शोक संदेशों से विनम्र, सभी का आभारी हूं। मेरे और मेरे दिवंगत माता-पिता के लिए समय निकालने और अपनी भावना व्यक्त करने के लिए मैं पीएम मोदी का आभारी हूं। ये सुकून देने वाले शब्द हमेशा मेरे साथ रहेंगे।' उन्होंने अपने मेसेज के साथ पीएम मोदी का वह शोक संदेश भी जोड़ा, जो पीएम ने अक्षय कुमार को भेजा था। पत्र में पीएम मोदी ने जो लिखा वह कुछ इस प्रकार है, 'उसकी यादों और विरासत को संजोकर रखें और उसे गौरवान्वित करते रहें। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं।'

8 सितंबर को हुआ था अरुणा भाटिया का निधन

8 सितंबर को हुआ था अरुणा भाटिया का निधन

बता दें कि 8 सितंबर को अक्षय कुमार ने अपनी मां निधन की पुष्टि की थी। वह मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थीं। अपनी मां के निधन पर दुख जताते हुए अक्षय ने लिखा था- वह मेरी ताकत थीं, और आज मैं अपने अस्तित्व के मूल में एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिस से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं, क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं।

मां के बगैर अक्षय ने मनाया जन्मदिन

मां के बगैर अक्षय ने मनाया जन्मदिन

अक्षय की मां अरुणा भाटिया का 8 सितंबर को निधन हुआ था, उससे अगले ही दिन यानि 9 सिंतबर को अक्षय का जन्मदिन भी था। इस मौके पर उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए लिखा था- मैंने पहले इस तरह अपना जन्मदिन कभी नहीं मनाया, लेकिन मुझे यकीन है मां वहीं से मेरे लिए हैप्पी बर्थडे गा रही हैं। आप में से प्रत्येक को आपकी संवेदना और शुभकामनाओं के लिए समान रूप से धन्यवाद। ज़िंदगी चलती रहती है।

वापस काम पर लौटे अक्षय कुमार

वापस काम पर लौटे अक्षय कुमार

मां की हालत खराब होने की खबर सुनकर अक्षय इस महीने की शुरुआत में लंदन से मुंबई वापस आ गए थे। लेकिन अपने काम को लेकर अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अक्षय फिर से अपनी पत्नी ट्विंकल और बेटे आरव के साथ वापस लंदन चले गए हैं।

Recommended Video

      Akshay Kumar की मां Aruna Bhatia का निधन, Imotional Post शेयर कर बयां किया दर्द | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+