'वो टॉयलेट तो सड़ गया' वोट डालने पहुंचे अक्षय कुमार से बुजुर्ग ने क्यों कही ऐसी बात? वायरल हुआ वीडियो

Akshay Kumar Voting: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की 20 नवंबर की सुबह से वोटिंग शुरू हो गई। भारत की नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार का विधानसभा चुनाव में ये पहला वोट है। एक्टर सुबह-सुबह बड़े एक्साइटमेंट के साथ पोलिंग बूथ पहुंचे। लेकिन इस दौरान एक बुजुर्ग ने उनसे शिकायत कर डाली।

इंस्टैंट बॉलीवुड द्वारा इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार का शेयर किया गया वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक्टर वोटिंग सेंटर से वोट डालकर निकल रहे हैं। इसके बाद एक बुजुर्ग एक्टर को देख उन्हें पीछे से आवाज देता है और सार्वजनिक शौचालय बनाने को लेकर शिकायत की।

Akshay Kumar

बुजुर्ग ने अक्षय कुमार से कहा कि, 'सर आपने जो टॉयलेट बनवाया था वो तो सड़ गया।' इसके बाद अक्षय उनसे कहते हैं कि वह इस बारे में बीएमसी से बात करेंगे। फिर बुजुर्ग एक्टर से कहता है कि, 'लोहे का है और वह इस वजह से रोज सड़ता है, उसमें रोज पैसा लगाना पड़ता है। डिब्बा आपको देना है मैं लगा देता हूं और कुछ नहीं करना है।' इसके बाद अक्षय ने कहा, 'डिब्बा मैं दे चुका हूं तो अब ये पूरा मामला बीएमसी देखेगी।'

बता दें कि, अक्षय कुमार ज्यादातर पर जनता के आम मुद्दों पर फिल्में लेकर आते हैं। साल 2017 में उनकी फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा रिलीज हुई थी। जिसके बाद एक्टर ने आदित्य ठाकरे के साथ मिलकर मुंबई के जुहू इलाके में कई सारे टॉयलेट बनवाए थे जो कि खराब स्थिति में है। अब इस मामले में अक्षय कुमार ने आदित्य ठाकरे से मदद मांगी है।

अब अक्षय कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें फैंस मिला-जुला रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने अक्षय कुमार के मजे लिए तो वहीं कुछ ने एक्टर के इस कदम की सराहना की। एक यूजर ने लिखा, 'अक्षय कुमार एक अभिनेता होने के साथ-साथ अच्छे इंसान भी हैं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'जब टॉयलेट 2 मूवी आएगी, उसके बाद ही वो ठीक हो पाएगा।' एक ने लिखा, 'इस तरह से शिकायत कैमरे के सामने कौन करता है।'

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar Lauds PM Modi:'फिटनेस ही असली धन', धनतेरस पर अक्षय कुमार ने PM मोदी की इस पहल की तारीफ की

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+