Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' की शुरू हुई शूटिंग, नए अंदाज में दिखेंगे राजू, घनश्याम और बाबू राव!

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म हेरा फेरी 3 की अनाउंसमेंट के बाद एक्साइटमेंट बन गया है। अब इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म को डायरेक्शन प्रियदर्शन कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म का पहला सीन शूट हो गया है। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीद हैं। सब एक बार फिर राजू, बाबू राव और घनश्याम को देखना चाहते हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की माने तो, 'हेरा फेरी 3' के लिए पहला शूट हो गया है। परेश, सुनील और अक्षय अपने पुराने वाले अंदाज और आइकॉनिक रोल में ही दिखने वाले हैं। इसी वीडियो के साथ मेकर्स 'हेरा फेरी 3' को ऑफिशियल अनाउंस करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

Hera Pheri 3

ETV Bharat को दिए इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने हेरा फेरी पर बात की है। इसमें उन्होंने बताया, हेरा फेरी चलेगी मुझे पूरा विश्वास था। हां, वो क्लासिक कल्ट बन पाएगी इसकी उम्मीद नहीं की थी। एक्टर्स ने अच्छा परफॉर्म किया था और कॉमेडी भी फिल्म में ठीक ठाक थी। अक्षय, सुनील और परेश ऐसी कॉमेडी करेंगे, ये दर्शकों ने सोचा भी नहीं था।

प्रियदर्शन ने आगे कहा, उस समय ये तीनों ही एक्टर्स अलग जॉनर की फिल्में कर रहे थे। लेकिन इस फिल्म को देखकर हैरान रह गए। हेरा फेरी तीनों के करियर की टर्निंग पॉइंट फिल्म भी है। 'हेरा फेरी 3' से लोगों को बहुत उम्मीदे हैं, इसलिए इसे बनाना बहुत चैलेंजिंग भी है। दर्शक फिर से परेश, अक्षय और सुनील को देखना चाहते हैं। लोगों को डराना और रुलाना बहुत आसान हैं, लेकिन उन्हें हंसाना बेहद मुश्किल है। अगर आप बिना किसी डबल मीनिंग डायलॉग के ये करते हैं तो बहुत मुश्किल है। शुद्ध कॉमेडी ही करनी पड़ती है।

फिलहाल अक्षय और प्रियदर्शन 'भूत बंगला' की शूटिंग कर रहे हैं। ये फिल्म 'हेरा फेरी 3' के पहले रिलीज होगी। इसके सेट से लगातार फोटोज भी सामने आते रही हैं। रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म में अल्लू अर्जुन का भी कैमियो होगा। हालांकि पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म में राजपाल यादव, परेश रावल जैसे कलाकार होंगे। इस फिल्म से फुरसत होने के बाद ही 'हेरा फेरी 3' में जुटेंगे। अब देखना है कि इसकी शूटिंग कब शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+