OMG 2 BO Day 5: Gadar 2 की ताबड़तोड़ के बावजूद OMG 2 ने तोड़े रिकॉर्ड, पांचवें दिन की धुआंधार कमाई
OMG Box Office Collection Day 5: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' और अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' के बीच काफी कड़ा मुकाबला है। भले ही गदर 2 ने सॉलिड कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म ओएमजी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है। इसी के साथ फिल्म ने 5वें दिन शानदार कमाई की।
अक्षय कुमार और पंकड त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी 2 की कहानी यौन शिक्षा जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है। रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था। फिल्म ने पिछले 4 दिनों में यानि सोमवार तक 55.17 करोड़ की कमाई की थी। वहीं स्वतंत्रता दिवस का फिल्म को काफी फायदा मिला और इसी के साथ फिल्म की कमाई में 5वें दिन बड़ा इजाफा हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओएमजी 2 ने 18.50 करोड़ रुपये की कमाई की।

15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का भी भरपूर फायदा फिल्म ओएमजी 2 को मिला। इसी के साथ अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अक्षय कुमार की फिल्म बनी। कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ओएमजी 2 ने इन 5 दिनों में 73.67 करोड़ का बिजनेस किया। यानि की 5 दिनों में अक्षय कुमार की फिल्म ने 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने पांच दिनों में 99.30 करोड़ रुपये की कमाई की है।
बता दें कि, फिल्म ओएमजी 2 साल 2012 में रिलीज हुई ओएमजी का सीक्वल है। फिल्म ओएमजी में अक्षय कुमार और परेश रावल की जुगलबंदी ने फैंस को खूब एंटरटेन किया था। वहीं ओेएमजी 2 में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी को भी फैंस का भरपूर प्यार मिला। इसके अलावा इस बार फिल्म में यामी गौतम भी लीड रोल में नजर आईं। अब देखना होगा आने वाले दिनों में फिल्म ओएमजी 2 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications