'भगवान को तेल चढ़ाना है बेकार' हिंदुओं की आस्था पर जब अक्षय कुमार ने उठाए थे सवाल, वायरल हो रहा वीडियो

Akshay Kumar OMG 2: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हर साल अपनी 3 से 4 फिल्में लेकर आते हैं। अब जल्द ही उनकी अगली फिल्म ओएमजी 2 रिलीज होने वाली है। जिसका धमाकेदार टीजर 11 जुलाई को रिलीज हो चुका है। फिल्म में एक्टर भगवान भोलेनाथ का रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे।

अक्षय कुमार का वायरल हुआ पुराना बयान
जब से अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 का टीजर रिलीज हुआ है तभी से वह अपने पुराने बयानों को लेकर चर्चा में आ गए। दरअसल, एक्टर ने एक बार हिंदू देवी-देवताओं को तेल और दूध चढ़ाने पर कहा था कि, लोग इसे पूरी तरह से सिर्फ बर्बाद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कुछ कहा था।

Akshay Kumar

भगवान को तेल चढ़ाने को कहा बेकार
अक्षय़ कुमार ने कहा था कि, आप भगवान पर इतना तेल और दूध क्यों बर्बाद कर रहे हैं? यह कहां लिखा है कि भगवान कहते हैं, 'मुझे दूध देना और हनुमान कह रहे हैं मेरे को तेल डालो। मुझे लगता है कि लोग इतना बर्बाद कर रहे हैं और हमे इसे बचाना चाहिए। साथ ही हम कहते हैं कि किसान कम भोजन और पैसे के कारण मर रहे हैं, इसलिए इसके बदले उन्हें दे दो मैं मंदिरों में जाता हूं और वहां बहुत बर्बादी होती है।

जरूरतमंदों को दान देने की दी सलाह
अक्षय कुमार ने आगे कहा था कि, "अगर भगवान के लिए कुछ करना है तो बेहतर होगा कि जरुरतमंद लोगों की मदद करें। लोगों की वैष्णो देवी जैसे मंदिर में जाने की बजाय वो पैसे जरुरतमंदों की भलाई के लिए दान दे देना चाहिए।" अब एक्टर का यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म ओएमजी 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के अलावा यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन एक्टर का भगवान भोलेनाथ का लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फिलहाल फैंस को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+