Mission Raniganj Review: अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' ने लोगों को किया इमोशनल, दर्शक बोले- ये ही असली हीरो है
Mission Raniganj Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय अपनी फिल्म 'मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आज यानी 6 अक्टूबर 2023 को अक्षय कुमार की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की कहानी पर आधारित इस फिल्म में अक्षय कुमार की दमदार एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं फिल्म की कहानी भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म को अभी तक दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की कहानी
इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन और दिब्येंदु भट्टाचार्य भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई हैं। फिल्म की कहानी जिस खास व्यक्ति पर आधारित है वह इंजीनियर जसवंत सिंह गिल है। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित इस सिख व्यक्ति ने अपनी जान की परवाह किए बिना अकेले एक कोयले की खान में फंसे लोगों को बचाया था। आपको बता दें कि इस फिल्म को लेकर ट्विटर (एक्स) पर यूजर्स कमाल के रिएक्शन दे रहे हैं।

फिल्म देखकर इमोशनल हुए लोग
लोगों की मानें तो ये फिल्म बहुत की कमाल की है। कई लोग फिल्म को एंटरटेनिंग के साथ-साथ मोटिवेशनल मूवी भी बता रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ साथ उनकी पत्नी का रोल निभा रहीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की भी जमकर तारीफ की जा रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने अक्षय कुमार को टैग करते हुए लिखा है- यही एक वजह है कि मेरा हीरो यानी आप क्यों दूसरे एक्टर्स से बेहतर हैं। कई लोग फिल्म को देखकर इमोशनल भी हो गए हैं।
लोगों ने कहा- फिल्म को थिएटर में एक बार जरूर देंखें
वहीं एक दूसरे यूजर ने फिल्म 'मिशन रानीगंज' की तारीफ करते हुए लिखा है- इस फिल्म को बहुत ही शानदार तरीके से बनाया गया है। ये एक हाई टेंशन ड्रामा है, जिसे हर किसी को एक बार जरूर देखना चाहिए। लोगों ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की इस फिल्म को 4 स्टार दिए हैं। वहीं फेमस फिल्म क्रिटिक केआरके ने भी इस फिल्म में अक्षय कुमार की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- मैंने 'मिशन रानीगंज' देखी और क्या शानदार मूवी है। 'एयरलिफ्ट' और 'रुस्तम' जैसी फिल्मों के बाद अब अक्षय कुमार अपना बेहतरीन प्रदर्शन दे रहे हैं।
क्या है 'मिशन रानीगंज' की कहानी
जानकारी के अनुसार फिल्म की कहानी माइनिंग इंजीनियर और रेस्क्यू ट्रेन्ड ऑफिसर जसवंत सिंह गिल पर आधारित है। उन्होंने अपनी जान पर खेलकर पश्चिम बंगाल के रानीगंज इलाके के कोलमाइन की बाढ़ में फंसे 65 माइनर्स की जान बचाई थी। फिल्म में अक्षय कुमार ने बहुत ही दमदार एक्टिंग की है जिसकी हर जगह जमकर तारीफ हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications