ट्विंकल खन्ना के फिल्म के फ्लॉप होते ही अक्षय कुमार ने कर ली थी उनसे शादी, मां डिंपल कपाड़िया ने रखी थी शर्त

Akshay Kumar and Twinkle Khanna: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक समय ऐसा था जब ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करती थीं। वह न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस थीं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। हालांकि शादी के बाद ट्विंकल खन्ना ने फिल्मों से दूरी बनी ली। अब वह एक बेहतरीन लेखिका बन गई हैं। वहीं अक्षय कुमार आज भी एक शानदान एक्टर के तौर पर लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी काफी शानदार है। उनकी शादी के पीछे एक दिलचस्प कहानी भी है। आपको बता दें कि ट्विंकल खान्ना बॉलीवुड के स्टार कपल राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बड़ी बेटी हैं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की पहली मुलाकात एक फिल्मफेयर मैगजीन के फोटोशूट के समय हुई थी। अक्षय जब शूट पर पहुंचे, तो पहली नजर में ही ट्विंकल पर अपना दिल हार गए थे।

akshay kumar

पहली ही नजर में ट्विंकल खन्ना से हो गया था प्यार
इस फोटोशूट के बाद धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। फिर कुछ समय बाद अक्षय कुमार ने अपने दिल का हाल ट्विंकल को बताया था और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना को बेतहाशा चाहने लगे थे और उनसे किसी भी हालत में शादी करना चाहते थे। जब उन्होंने ट्विंकल से शादी करने के लिए कहा तब एक्ट्रेस ने उनके सामने ऐसी शर्त रख दी जिसे सुनकर अक्षय के होश उड़ गए थे।

फिल्म के फ्लॉप होते ही कर ली थी दोनों ने शादी
उस समय ट्विंकल खन्ना की फिल्म 'मेला' रिलीज होने वाली थी, तब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अक्षय कुमार से कहा था कि उगर फिल्म मेला फ्लॉप हो गई तो वह उनसे शादी कर लेंगी। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि ये फिल्म सही में फ्लॉप साबित हुई और दोनों ने शादी कर ली थी। वहीं ट्विंकल खन्ना की मां डिंपल कपाड़िया ने भी अक्षय कुमार से अपनी बेटी की शादी करवाने से पहले ट्विंकल को अक्षय के साथ लिवइन में रहने की शर्त रखी थी।

मां डिंपल कपाड़िया ने रखी थी ऐसी शर्त
एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने बताया था कि जब वह ट्विंकल का हाथ मांगने के लिए उनकी मां डिंपल कपाड़िया से मिलने गए थे तो उस समय तक डिंपल कपाड़िया अक्षय कुमार को समलैंगिक समझती थीं और उन्हें लगता था कि वो उनकी बेटी की जिंदगी खराब कर देंगे।

ट्विंकल ने कहा था बॉलीवुड को अलविदा
अक्षय कुमार से शादी के बाद ट्विंकल खन्ना ने अपने एक्टिंग करियर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। फिलहाल ट्विंकल खन्ना अपने दो बच्चों बेटे आरव और बेटी नितारा की मां होने के साथ-साथ एक लेखक और इंटीरियर डिजाइनर भी बन चुकी हैं। ट्विंकल मिसेज फनी बोन्स के नाम से लिखती हैं। वह कई मशहूर अखबारों में कॉलम भी लिखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+