अक्षय कुमार ने 'केसरी 2' की स्क्रीनिंग में पाकिस्तान को जो शब्द कहलवाए, वो लिखने लायक नहीं!

Akshay Kumar Video: अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 सिनेमाघरों में लगी हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही है। 9 दिनों में फिल्म ने 50 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। अक्षय लगातार फिल्म को प्रमोट भी कर रहे हैं। हाल ही में वो एक सिनेमाघर पहुंचे थे। यहां अक्षय अपने को-एक्टर आर माधवन और डायरेक्टर करण सिंह त्यागी के साथ पहुंचे थे।

फैंस से अक्षय ने बातें कीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां उन्होंने पहलगाम टैरेरिस्ट अटैक पर भी बात। इस रिपोर्ट में हम उसी वीडियो के बारे में विस्तार से आपको बताते हैं।

Akshay Kumar Video

अक्षय कुमार ने वीडियो में कहते हुए नजर आते हैं, इस फिल्म को बनाते समय, निर्देशक और मैंने महसूस किया कि प्रत्येक दृश्य में जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद महसूस किए गए गुस्से का भार है। यह हमारे लिए स्पष्ट था कि उस समय के लोगों के दिलों में कितना व्यापक और तीव्र गुस्सा रहा होगा। दुर्भाग्य से, ऐसा लगता है कि आज हमारे दिलों में यह गुस्सा फिर से भड़क उठा है। आप सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं किसकी बात कर रहा हूँ। हम उन आतंकवादियों, उन व्यक्तियों को वही संदेश देना चाहेंगे जो मैंने फिल्म में दिया है। वह संदेश क्या है?

सिनेमाघर में मौजूद लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद जैसे नारे लगाती है। साथ ही उन सभी ने जो दूसरे शब्द इस्तेमाल किए वो हम अपनी खबर में नहीं लिख सकते हैं। दरअसल, जो शब्द सिनेमाघर में बैठे लोग कहते हैं वो अक्षय ने 'केसरी 2' में बोले हैं। जब ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ कोर्ट में जाते हैं। हालांकि जो इस वीडियो में कहा गया उससे जनता बहुत खुश नहीं है। रेडिट पर अक्षय की आलोचना भी हो रही है। लोग कह रहे हैं कि अक्षय अपनी फिल्म को प्रमोट करने लिए इस तरह की कभी न भुलाई जाने वाली घटना का सहारा ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+