Kesari 2: 'शेरा उठ जरा' अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' का ये गाना आंदोलन से निकला, जान लीजिए असली कहानी
Kesari Chapter 2 Song Story: अक्षय कुमार की फिल्म केसरी आई थी। अब वो इसका दूसरा पार्ट 'केसरी चैप्टर 2' लेकर आ रहे हैं। पहले इसका टीजर आया और 3 अप्रैल को मेकर्स ने पूरे झामें के साथ इसका ट्रेलर लॉन्च किया। जिसे देख हर कोई तारीफ कर रहा है। टीजर ने ही ट्रेलर का बज बना रखा था। ट्रेलर देख ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि अब एक बार फिर अक्षय के करियर में हिट फिल्म का सूखा खत्म होने वाला है। कुछ का कहना है कि ये हिट नहीं ब्लॉकबस्टर होगी। खैर ये वक्त बताएगा।
'केसरी चैप्टर 2' में अक्षय कुमार सी शंकरन नायर के किरदार को निभाते हुए नजर आएंगे। ये वहीं नायर है, जिन्होंने जलियावाला बाग हत्याकांड का केस अंग्रेजों से जीता था। इस फिल्म के टीजर में एक गाना बजा था। 'शेरा उठ जरा...' जिसने टीजर में कतई माहौल बना दिया था। इस गाने की भी चर्चा हो रही है। लोग इसे सुनना भी चाह रहे हैं। लेकिन वो गाना 'केसरी चैप्टर 2' का ओरिजनल गाना नहीं है। वो एक आंदोलन के लिए बनाया गया था। इसकी पूरी कहानी हमारी रिपोर्ट में पढ़ लीजिए।

'केसरी चैप्टर 2' में बज रहे गाने 'शेरा उठ जरा...' का असली नाम 'तीर ते ताज' है। इसे पंजाबी सिंगर मनमोहन वारिस और कमाल हीर ने गया है। इसे कम्पोज संगतार ने किया है। गाने के बोल सुखविंदर अमृत ने लिख हैं। इन सबने मिलकर इस गाने को चार साल पहले किसान आंदोलन के लिए बनाया था। भारत में किसानों ने 26 नवंबर 2020 से 2021 तक बड़े स्तर पर आंदोलन किया था। किसानों के जोश और जज्बे को देखते हुए उनके सपोर्ट में ये गाना बनाया था। अब इसे 'केसरी चैप्टर 2' के मेकर्स जलियांवाला हत्याकांड के बैकड्रॉप में इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही ये गाना उस बैकड्रॉप पर सेट भी हो रहा है। हालांकि टीजर में अभी 'ओ शेरा उठ ज़रा ते, फिर वही जलवा दिखा अपणां, बड़ी बेताब है दुनिया तेरी परवाज़ देखण नूं...' लाइन इस्तेमाल की गई है। इस लाइन का हिंदी में मतलब ये है कि, उठो शेर ये जमाना आपकी उड़ा को एक बार फिर देखना चाहता है। इसका नया वर्जन शाश्वत सचदेव ने क्रिएट किया है। फिलहाल मेकर्स ने इसे पूरा रिलीज नहीं किया है।
असली गाना भी सुन लीजिए...
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन, अनन्या पांडे और अमित सियाल भी नज़र आएंगे। फिल्म को करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म को प्रोड्यूस करण जौहर और उनकी कंपनी धर्मा ने किया है। केसरी चैप्टर 2 दुनियाभर में 18 अप्रैल को रिलीज होगी।
केसरी चैप्टर 2 का टीजर...












Click it and Unblock the Notifications