इधर रिलीज हुई 'केसरी 2', उधर अक्षय कुमार ने बेच दी प्रॉपर्टी, क्यों? कितनी संपत्ति के मालिक हैं एक्टर?
Akshay Kumar Net Worth: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म गत 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।
अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2'
अक्षय कुमार की ये फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश हुकूमत और जनरल डायर को कोर्ट में घसीटने वाले वकील सी. शंकरन नायर की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 35 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।

अक्षय कुमार ने बेच दी मुंबई के लोअर परेल इलाके की प्रॉपर्टी
-इस बीच खबर आ रही है कि अक्षय कुमार ने मुंबई के लोअर परेल इलाके में अपनी एक प्रॉपर्टी बेच दी है और उससे करोड़ों रुपए का मुनाफा कमाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार की ये प्रॉपर्टी एक ऑफिस स्पेस है, जिसे उन्होंने 8 करोड़ रुपये में बेचा है।
-'स्क्वायर यार्ड्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, रजिस्ट्री के कागजातों में ये लेनदेन अप्रैल 2025 में ही हुआ है। ये ऑफिस स्पेस 'वन प्लेस लोढ़ा' में स्थित है। इस 1146.88 sq ft के कारपेट एरिया वाले ऑफिस स्पेस के साथ एक्टर की 2 गाड़ियां भी शामिल हैं जिनको भी बेचा गया है। इस लेन-देन में 48 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30 हजार रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस दी गई है।
अक्षय कुमार ने दिसंबर 2020 में खरीदी थी ये प्रॉपर्टी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार ने दिसंबर 2020 में मुंबई में ये प्रॉपर्टी 4.85 करोड़ रुपये में खरीदी थी। अब उन्होंने इसे 8 करोड़ रुपये में बेच दिया है, जिससे उन्हें करीब 65 फीसदी का प्रॉफिट हुआ है।
अक्षय कुमार की कुल संपत्ति
-फिल्मी सियाप्पा की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार के पास करीब 2500 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार एक महीने में करीब 15 करोड़ रुपए कमा लेते हैं। वह एक फिल्म के लिए करीब 80 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं।
-अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी बहुत ज्यादा मोटी कमाई करते हैं। वह एक विज्ञापन के लिए करीब 7 से 8 करोड़ रुपए वसूलते हैं।
अक्षय कुमार का करोड़ों का घर
-मुंबई के जुहू बीच इलाके में अक्षय कुमार का आलीशान बंगला मौजूद है। इस सी फेसिंग बंगले की कीमत करीब 80 करोड़ रुपए है। उनके घर के पास ही ऋतिक रोशन भी रहते हैं। अक्षय कुमार ने मुंबई और देश के कई हिस्सों में रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज में इंवेस्ट कर रखा है।
-इसके अलावा अक्षय कुमार के पास एक लग्जीरियस अपार्टमेंट भी है, जिसकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपये है। अक्षय के पास 5 करोड़ रुपये की कीमत का पुर्तगाली स्टाइल का विला भी है।
रॉयल गाड़ियों के शौकीन हैं अक्षय कुमार
-अक्षय कुमार महंगी और रॉयल गाड़ियों के भी शौकीन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार के पास 11 लग्जरी गाड़ियां हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है। उनके पास मर्सडीज बेंज, बेंटली, होंडा सीआरवी, पॉर्शे, रॉल्स रॉयस जैसी गाड़ियां मौजूद हैं।
-अक्षय कुमार के पास बाइक्स का भी शानदार कलेक्शन है। उनके गैराज में रॉयल इनफील्ड, सुजुकी, हौंडा, यामहा जैसे ब्रांड की बाइक्स भी मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications