VIDEO: नाराजगी भुला कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे अक्षय कुमार, बेवफाई की बात फिर भी दिलाई याद

मुंबई, 09 मार्च: कुछ दिन पहले अक्षय कुमार और कपिल शर्मा के बीच खटपट हो जाने की बात सामने आई थी। द कपिल शर्मा शो से अक्षय का एक वीडियो लीक हुआ था, जिसमें पीएम को लेकर मजाक था। ऐसी खबरें आई थीं कि अक्षय ने अपनी फिल्म बच्चन पांडे के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में जाने से इनकार कर दिया है। हालांकि अब दोनों साथ दिखे हैं और खुद अक्षय ने ही इसका वीडियो शेयर किया है।

बेवफा कहने से नहीं चूके

बेवफा कहने से नहीं चूके

बुधवार को अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा शो के सेट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों एक-दूसरे को 'बेवफा' कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, बेवफा यानी धोकेबाज। ये तो सबकी लाइफ में होता है। अभी मेरी लाइफ में है कपिल और आपकी में कौन है?

बच्चन पांडे के गाने का किया प्रचार

इस वीडियो क्लिप में कपिल और अक्षय एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। अक्षय कह रहे हैं, बेवफा कोई भी हो सकता है, दोस्त भी, होस्ट भी (कपिल की ओर इशारा करते हुए)। इसके बाद कपिल भी इसी तरह से अक्षय को कहते हैं। अक्षय वीडियो में बच्चन पांडे के गाने सारे बोलो बेवफा का प्रमोशन करते हुए अपने प्रशंसकों से इस पर रील बनाने के लिए भी कह रहे हैं। बच्चन पांडे 18 मार्च को रिलीज हो रही है।

क्या था कपिल-अक्षय का झगड़ा

क्या था कपिल-अक्षय का झगड़ा

अभिनेता अक्षय कुमार और कपिल शर्मा के बीच अनबन की बात बीते महीने सामने आई थी। दोनों के बीच अनबन की वजह एक वीडियो क्लिप का लीक हो जाना था। दरअसल अक्षय कुमार अपनी फिल्म अतरंगी रे के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो में आए थे। इस दौरान कपिल ने उनके पीएम नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू करने को लेकर मजाक किया था। दोनों के बीच इस बातचीत का एक वीडियो क्लिप सामने आ गया था जो शो में नहीं था। बताया गया था कि अक्षय के मना करने के बावजूद इस क्लिप को लीक किया गया, जिसको लेकर वो गुस्सा हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+