दिल्ली की बेटी की अक्षय कुमार ने की इस तरह से मदद, डोनेट किए 15 लाख रुपये, जानें पूरा मामला

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने दिल्ली की एक 25 साल की लड़की की हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए उसके परिवार को 25 लाख रुपए का डोनेशन दिया है।

akshay kumar

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार न सिर्फ अच्छी एक्टिंग करते हैं बल्कि वह जरूरतमंदों की मदद करने के लिए भी हमेशा आगे रहते हैं। अक्षय कुमार की फिल्में ही केवल बंपर कमाई नहीं करतीं बल्कि वह अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद में भी देते हैं। हालांकि साल 2022 अक्षय कुमार के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ क्योंकि बीते साल उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी। पर इससे अक्षय कुमार का हौसला नहीं टूटा है। वह न केवल अपनी करियर में आगे बढ़ने की प्लानिंग कर रहे हैं बल्कि अपनी रियल लाइफ में भी किस तरह से लोगों की मदद की जाए इसके बारे में योजना बना रहे हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार रील लाइफ के साथ साथ रियल लाइफ के भी हीरो हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली की रहने वाली एक लड़की की मदद की है। 25 साल की इस लड़की के हार्ट में दिक्कत थी और उसका हार्ट ट्रांसप्लांट होना है। लेकिन उस लड़की या परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि उसका हार्ट ट्रांसप्लांट हो सके। अक्षय कुमार को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने 15 लाख रुपये उस लड़की को डोनेट किए।

दिल्ली की लड़की की अक्षय कुमार ने की मदद

दिल्ली की लड़की की अक्षय कुमार ने की मदद

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की रहने वाली इस लड़की का नाम आयुषी शर्मा है। इस लड़की के बारे में अक्षय कुमार को फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के डायरेक्टर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने बताया था। आपको बता दें कि आयुषी के दादा ने अक्षय कुमार को 15 लाख रुपए के डोनेशन के लिए आभार जताया है और उनकी जमकर तारीफ की है।

हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए अक्षय कुमार ने दिए 15 लाख

हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए अक्षय कुमार ने दिए 15 लाख

आयुषी के दादा ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा- मैंने चंद्रप्रकाश द्विवेदी से कहा था कि मैं अक्षय जी से पैसे ले लूंगा, लेकिन मुझे उनका आभार जताने और इस नेक काम के बारे में बात करने की इजाजत दी जाए। अक्षय कुमार की तारीफ करने के साथ ही योगेंद्र अरुण ने पोती आयुषी की हालत के बारे में भी लोगों को बताया। उन्होंने कहा- आयुषी के हार्ट में पैदाइशी दिक्कत थी और अब वह 25 साल की हुई तो गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बताया कि उसका हार्ट सिर्फ 25 फीसदी ही काम कर रहा है।

आयुषी के दादा ने जताया आभार

आयुषी के दादा ने जताया आभार

आयुषी के दादा ने आगे बताया- डॉक्टरों ने हमें आयुषी का हार्ट ट्रांसप्लांट करवाने की सलाह दी। डॉक्टरों ने कहा कि हमारे पास अब सिर्फ यही एक ऑप्शन बचा है। हमारे पास हार्ट ट्रांसप्लांट कराने के पैसे पूरे नहीं हो रहे थे। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मदद ने हमारे लिए आसानी कर दी और अब हमें हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए बस एक डोनर की तलाश है।

आयुषी के हार्ट ट्रांसप्लांट में 50 लाख का खर्च

आयुषी के हार्ट ट्रांसप्लांट में 50 लाख का खर्च

आयुषी के दादाजी योगेंद्र अरुण ने बताया- मैं एक रिटायर्ड प्रिंसिपल हूं और आयुषी के हार्ट ट्रांसप्लांट में 50 लाख रुपये तक का खर्च आएगा। बताया जा रहा है कि परिवार ने किसी तरह 35 लाख रुपये तो इकट्ठा कर लिए थे, लेकिन बाकी रकम के लिए उन्होंने डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी से मदद मांगी थी। जब डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इस बारे में अक्षय कुमार को बताया तो उन्होंने तुरंत मदद के लिए हां कह दी। साथ ही अक्षय ने आयुषी के परिवार से वादा किया है कि जरूरत पड़ी तो वह उनकी और आर्थिक मदद जरूर करेंगे।

आर्थिक मदद के लिए आगे रहते हैं अक्षय कुमार

आर्थिक मदद के लिए आगे रहते हैं अक्षय कुमार

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार खूब सोशल वर्क और आर्थिक मदद करने के लिए आगे रहते हैं, लेकिन वह इस बारे में पब्लिकली बात नहीं करना बिल्कुल पसंद नहीं करते। कोरोना काल में भी अक्षय कुमार ने लोगों की मदद के लिए पीएम केयर फंड में 25 करोड़ रुपये दान किए थे।

असम और बिहार में बाढ़ पीड़ितों को दिया था डोनेशन

असम और बिहार में बाढ़ पीड़ितों को दिया था डोनेशन

इसके अलावा अक्षय कुमार ने पुलवामा हमले के शहीद सीआरपीएफ जवान की भी मदद की थी। उस जवान के परिवार को अक्षय कुमार ने 15 लाख रुपये की आर्थिक मदद की थी। ऐसे कई और मौके भी रहे हैं जब अक्षय कुमार ने जरूरतमंदों की मदद की है। जानकारी के अनुसार असम बाढ़ पीड़ितों के लिए अक्षय कुमार ने 2 करोड़ रुपये और बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए अक्षय कुमार ने एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की थी।

Recommended Video

    Akshay kumar birthday: अक्षय की net worth जानकर उड़ जाएंगे होश | वनइंडिया हिंदी | *Entertainment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+