Akshay Kumar Fees: अक्षय कुमार ने कम कर दी अपनी फीस, जानें अब एक फिल्म करने के लिए कितना वसूलेंगे एक्टर

Akshay Kumar Fees: साल 2022 में अक्षय कुमार की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। हालांकि ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाईं। अब अक्षय कुमार ने अपनी फीस में कटौती करने का ऐलान किया है।

Akshay Kumar Fees: बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक ऐसे हीरो हैं जो आजकल एक साल में करीब 5 से 6 फिल्मों में नजर आ ही जाते हैं। अक्षय कुमार की एक फिल्म के रिलीज होते ही दूसरे की घोषणा कर दी जाती है। इस साल यानी साल 2022 में भी अक्षय कुमार की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। हालांकि ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाईं। लेकिन इससे अक्षय कुमार निराश नहीं हुए हैं। हालांकि अब अक्षय कुमार ने अपनी फीस में कटौती करने का ऐलान किया है।

अक्षय कुमार ने घटाई अपनी फीस

अक्षय कुमार ने घटाई अपनी फीस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2021 तक अक्षय कुमार एक फिल्म करने के लिए करीब 100 करोड़ रुपए की फीस लेते थे। वहीं साल 2022 में उन्होंने अपनी फीस 100 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 135 करोड़ रुपए कर दी थी। हालांकि इस साल उनकी एक भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। साल 2022 की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से लेकर दिवाली 2022 पर रिलीज हुई 'राम सेतु 'तक ने बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल अच्छी कमाई नहीं की है।

फिल्म की लागत कम करने पर दिया जोर

फिल्म की लागत कम करने पर दिया जोर

आपको बता दें कि अक्षय कुमार हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के एक इवेंट में साउथ के सुपरस्टार राम चरण के साथ पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौजूदा चीजों को बदलने की जरूरत है और उनको फिर से शुरू करना चाहिए। अगर वह दर्शकों को वापस पाना चाहते हैं तो बहुत कुछ हदलना होगा। इसके साथ ही एक्टर ने फिल्म की लागत कम करने पर भी जोर दिया और कहा कि वह अपनी फीस भी कम कर लेंगे।

अक्षय ने कहा- इंडस्ट्री में बदलाव की जरूरत

अक्षय ने कहा- इंडस्ट्री में बदलाव की जरूरत

अक्षय कुमार ने इस इवेंट में कहा- फिल्म की लागत कम करने के लिए इंडस्ट्री को कुछ न कुछ करना चाहिए। ऐसी और भी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें करने की जरूरत है और सिर्फ एक्टर्स को ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर्स और थिएटरों को भी बदलाव करने होंगे। अक्षय कुमार ने आगे कहा- मैं आपको बताता हूं कि मैं अपनी फीस 30 से 40 फीसदी तक कम करना चाहता हूं। थिएटर्स को यह समझने की जरूरत है कि अभी मंदी का समय भी है। दर्शकों के पास मनोरंजन पर खर्च करने के लिए सीमित पैसा है। वह इस पर इतना खर्च नहीं कर सकते इसलिए बदलाव की बहुत ज्यादा जरूरत है।

मैं जितनी फिल्में कर रहा था उतनी ही करूंगा

मैं जितनी फिल्में कर रहा था उतनी ही करूंगा

अक्षय कुमार ने साल में चार फिल्में करने पर कहा- मुझे एक बात बताओ, क्या कोई भी इंसान यहां ऐसा है जो अपने बच्चों को काम करने पर पूछता है कि इतना काम क्यों कर रहे हो? लोग पूछते हैं कि इतना जुआ क्यों खेलते हो? इतना क्यों पीते हो? अगर नहीं तो फिर जब कोई ज्यादा काम कर रहा है तो कौन पूछता है इस बारे में? अक्षय ने कहा- मैं अभी तक जितनी फिल्में कर रहा था वह आगे भी करता रहूंगा।

मराठी फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार

मराठी फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार

आपको बता दें कि अक्षय कुमार अब जल्द ही मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' में नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर महेश मांजरेकर हैं। मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' में अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ये उनकी पहली मराठी फिल्म होगी। हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर और मूवी में अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+