अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, ट्विटर पर दिखाया लोगों को सबूत, फोटो वायरल

Akshay Kumar Indian Citizenship: आज जहां एक तरफ पूरा देश 77वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है, वहीं बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी अपने घर पर एक अलग तरह का उत्सव मना रहे हैं। इस समय आजादी के जश्न के साथ-साथ अक्षय कुमार एक और बात के चलते बहुत ही ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। अक्सर अपने कनाडा की नागरिकता को लेकर देशवासियों के निशाने पर रहने वाले अक्षय कुमार को अब दोबारा भारतीय नागरिकता मिल गई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्षय कुमार ने ट्विटर पर ये खुशखबरी अपने सभी फैंस और देशवासियों के साथ शेयर की है।

अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को अक्सर 'कनाडा कुमार' कहकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाता था। सिर्फ इतना ही नहीं भारत में टैक्स का भुगतान करते हुए भी उनके पास कनाडा की नागरिकता थी। काफी समय से अक्षय कुमार भारत की नागरिकता पाने की कोशिश में लगे थे जो कि आज 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा हो गया है।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर दिखाया सबूत
अक्षय कुमार ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए भारतीय नागरिकता मिलने का सबूत भी लोगों के सामने रखा है। उन्होंने डॉक्यूमेंट्स की कॉपी भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। अक्षय कुमार ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्विटर पर लिखा है- दिल और नागरिकता दोनों हिन्दुस्तानी। जय हिंद। अक्षय कुमार का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों ने एक्टर को दी बधाई
लोग अक्षय कुमार को उनके इस पोस्ट पर जमकर बधाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार के एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- फाइनली हेटर्स की बोलती बंद हो जाएगी। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा है- भारतीय बनने पर बहुत बहुत बधाई, हो सके तो दिल से भी कनाडा को निकाल दीजिए।

अक्षय कुमार के पास थी कनाडा की नागरिकता
आपको बता दें कि कनाडा की नागरिकता से पहले भी अक्षय कुमार के पास भारत की नागरिकता थी। करियर के शुरुआत में जब उनकी फिल्में नहीं चल रही थीं तब अक्षय कुमार ने कनाडा में रहने का फैसला कर लिया था। इसके बाद वह कनाडा में रहने लगे थे और कनाडा की नगरिकत भी उन्हें मिल गई थी। बाद में उनकी दो फिल्में रिलीज होने के बाद सुपरहिट साबित हुई थीं। इसके बाद वह वापस भारत लौट आए थे और बॉलीवुड में काम करने लगे थे। अक्षय कुमार ने साल 2019 में ही वापस भारत की नागरिकता पाने के लिए अप्लाई कर दिया था जो कि उन्हें अब मिल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+