मां के निधन के बाद अक्षय कुमार को PM मोदी ने भेजा लेटर, कहा- 'अच्छा होता अगर मैं ये पत्र नहीं लिखता...'

मां के निधन के बाद अक्षय कुमार को PM मोदी ने भेजा लेटर, कहा- 'अच्छा होता अगर मैं ये पत्र नहीं लिखता...'

मुंबई, 12 सितंबर: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन 8 सितंबर 2021 को हुआ। मां के निधन के बाद अक्षय कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संदेश भेजा था। जिसके लिए अक्षय कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने अपने पत्र में लिखा है कि उन्होंने मां के निधन के दिन बाद अक्षय कुमार से बात की थी। पीएम मोदी ने भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के लिए दशकों से उनके संघर्ष पर अक्षय कुमार की सराहना की और इसके लिए उनके माता-पिता द्वारा उन्हें दिए गए मूल्यों को जिम्मेदार ठहराया। पीएम मोदी ने पत्र में लिखा कि अच्छा होता मुझे ये लिखना ही नहीं पड़ता।

अक्षय कुमार ने कहा- PM मोदी की सारी बातें दिल को छू गई

अक्षय कुमार ने कहा- PM मोदी की सारी बातें दिल को छू गई

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक शनिवार (11 सितंबर) को अक्षय कुमार ने पीएम मोदी द्वारा लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया दी। अक्षय कुमार ने कहा, "हम अभिनेता हैं। हमें भावनाओं को व्यक्त करने में अच्छी तरह से सुसज्जित होना चाहिए। लेकिन क्या करें जब कुछ शब्दों और बातों को सुन आप अवाक हो जाते हैं।''

अक्षय कुमार ने पीएम मोदी को यह कहते हुए धन्यवाद दिया कि उन्हें ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, "यही कारण है कि यह इशारा वास्तव में दिल को छू लेने वाला है। पत्र में लिखी सारी बातें दिल को छू गईं।"

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ने कही ये बात

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ने कही ये बात

पीएम मोदी द्वारा लिखे गए पत्र को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, ''मां के निधन पर शोक संदेशों के लिए आप सभी को विनम्र धन्यवाद। मेरे और मेरे दिवंगत माता-पिता के लिए समय निकालने और स्नेहपूर्ण भावनाओं को व्यक्त करने के लिए आप सभी का आभारी हूं। इस अद्भुत भाव के लिए माननीय प्रधानमंत्री का आभारी हूं। ये सुकून देने वाले शब्द हमेशा मेरे साथ रहेंगे। जय अम्बे''

PM मोदी ने लिखा- 'डियर अक्षय, अच्छा होता अगर मैं ये पत्र ना लिखता...'

PM मोदी ने लिखा- 'डियर अक्षय, अच्छा होता अगर मैं ये पत्र ना लिखता...'

पीएम नरेंद्र मोदी ने पत्र की शुरुआत में लिखा है,

''डियर अक्षय, यह सबसे अच्छा होता अगर मैं इस तरह का पत्र आपको कभी नहीं लिखता। एक आदर्श दुनिया में किसी के लिए भी ऐसा वक्त कभी नहीं आना चाहिए था। आपकी माता जी अरुणा भाटिया के निधन की खबर सुनकर मैं दुखी हूं।''

PM मोदी ने की अक्षय की तारीफ

PM मोदी ने की अक्षय की तारीफ

पीएम नरेंद्र मोदी ने पत्र में आगे लिखा,

''अपनी जिंदगी में बहुत मेहनत करने के बाद आपको सफलता मिली है। आपने हमेशा सही मूल्यों और नैतिक शक्ति को बनाए रखा है। ये आपके माता-पिता की दी हुई सीख ही है। आपकी मां ने चट्टान की तरह हमेशा आपका साथ दिया है। आपकी मां ने इस बात का हमेशा ध्यान रखा कि आप हर स्थिति में दयालु और विनम्र बने रहें।''

ये भी पढ़ें- अक्षय अपनी मां से करते थे बेहद प्यार, उनके नाम पर दिए थे 25 करोड़, व्हीलचेयर पर घुमाया था लंदन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+