अक्षय अपनी मां से करते थे बेहद प्यार, उनके नाम पर दिए थे 25 करोड़, व्हीलचेयर पर घुमाया था लंदन

मुंबई, 08 सितंबर: बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का बुधवार सुबह निधन हो गया। अक्षय ने अपनी मां के निधन की खबर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके दी। वहीं फैंस भी उनकी मां के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। अक्षय की अपनी मां के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग थी। वो अक्सर अपनी मां की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते थे। वहीं अब मां के चले जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर अपनी मां को व्हीलचेयर में बैठाकर लंदन घुमाने के लिए निकले थे।

मां के नाम दिए थे 25 करोड़ रुपए दान

मां के नाम दिए थे 25 करोड़ रुपए दान

मां-बेटे का रिश्ता इस दुनिया का सबसे निस्वार्थ भाव का संबंध होता है। हर मां अपने बेटे को सफलताओं के शिखर पर देखना चाहती हैं। वहीं बेटा भी अपनी मां के लिए हर संभव सुख सुविधा देने की कोशिश करता हैं। ऐसा ही कुछ अक्षय कुमार और उनकी मां अरुणा भाटिया के बीच था। अक्षय अपनी मां को बहुत प्यार करते थे। यहां तक की उन्होंने मां के नाम पर देश को कोरोना के खिलाफ मदद में 25 करोड़ रुपए भी दिए थे। वो अपनी मां के साथ कोई भी लम्हा बिताने का मौका नहीं छोड़ते थे। ऐसा ही एक बार जब देखने को मिला, जब अक्षय ने मां को व्हीलचेयर पर बैठाकर पैदल लंदन की सड़कों पर घुमाया था।

मां की वीडियो शेयर कर कही थी ये बात

मां की वीडियो शेयर कर कही थी ये बात

मां के साथ घुमने का यह वीडियो काफी पुराना है, जो अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अगस्त साल 2019 में अक्षय ने अपनी मां के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी मां व्हीलचेयर पर हैं और वो साथ में पैदल चल रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा था कि लंदन में शूटिंग के बीच मॉम के साथ कुछ दिन बिताए। आप जीवन में और बड़े होने में कितने भी व्यस्त क्यों न हों, यह मत भूलिए कि वे भी बूढ़े हो रहे हैं ... इसलिए उनके साथ समय बिताएं।

पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार थीं मां

पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार थीं मां

आपको बता दें कि अक्षय की मां पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार थीं। मां की तबीयत की खबर सुनने के बाद अक्षय कुमार फौरन लंदन से मुंबई लौट आए थे। इससे पहले मंगलवार शाम को अक्षय ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि उनकी मां की सेहत काफी चिंताजनक हैं। वहीं सुबह बुधवार उन्होंने बताया कि उनकी मां इस दुनिया में नहीं रहीं।

अक्षय ने इमोशनल पोस्ट किया शेयर

अक्षय ने इमोशनल पोस्ट किया शेयर

अक्षय ने मां के निधन की एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वह मेरी जड़ें थीं और आज मैं अपनी जड़ों में बेहताशा दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां आज सुबह शांति के साथ इस दुनिया को अलविदा करके एक बार फिर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिलेंगी। मैं आप सभी की मेरे और मेरे परिवार के प्रति प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं। ओम शांति।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+