'गांधी जंयती' पर अक्षय कुमार ने लोगों को दिया ये बड़ा सरप्राइज, Sky Force से जुड़ा है कनेक्शन, जानें मामला

Akshay Kumar Sky Force: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने आज 'गांधी जयंती' के अवसर पर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। कुछ दिनों पहले ही अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इस फिल्म ने करोड़ों का कारोबरा किया है और अब अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। उनकी नई फिल्म का नाम 'स्काई फोर्स' है, जो कि देश की पहली एयर स्ट्राइक की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म की घोषणा के बाद से उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार ने की 'स्काई फोर्स' की घोषणा
आपको बता दें कि इन दिनों अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी ये फिल्म आगामी 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। इसमें अक्षय कुमार ने रियल लाइफ हीरो इंजीनियर जसवंत गिल का रोल निभाया है। वहीं अक्षय कुमार ने आज गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के मौके पर अपने नए प्रोजेक्ट 'स्काई फोर्स' की घोषणा कर दी है।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार ने 'स्काई फोर्स' का वीडियो किया शेयर
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई फिल्म 'स्काई फोर्स' के ऑफिशियल लोगो के साथ इसकी अनाउंसमेंट की है। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लाल बहादुर शास्त्री के प्रभावशाली भाषण की एक झलक पेश की गई है। वह कह रहे हैं- तलवार की नोंक पर या एटम बम के डर से कोई हमारे देश को झुकाना चाहे या दबाना चाहे तो हमारा देश दबने वाला नहीं है। एक सरकार के नाते हमारा क्या जवाब हो सकता है सिवाय इसके कि हम हथियार का जवाब हथियारों से देंगे। जय हिंद।

2 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी ये फिल्म
इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा है- आज गांधी-शास्त्री जयंती के दिन सारा देश कह रहा है- जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान... 'स्काई फोर्स' की इनक्रेडिबल कहानी की अनाउंसमेंट करने के लिए आज से बेहतर कोई दिन नहीं है। भारत की पहली और सबसे घातक एयरस्ट्राइक की हमारी अनकही कहानी, प्लीज इसे प्यार दें। जय हिंद, जय भारत। जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान द्वारा प्रस्तुत, 'स्काई फोर्स' आगामी 2 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में नजर आएंगी सारा अली खान
खबर है कि फिल्म 'स्काई फोर्स' में अक्षय कुमार एयरफोर्स पायलट के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर दिनेश विजान हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ निमरत कौर और सारा अली खान दमदार एक्टिंग करती दिखाई देंगी। इस फिल्म को जियो स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+