मास्क लगाए अक्षय-इमरान ने चुपके से मेट्रो में की एंट्री, फैंस नहीं पहचान पाए तो इस गाने पर लगाए ठुमके

अक्षय और इमरान हाशमी फिल्म 'सेल्फी' के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। हाल ही में दोनों फिल्म का प्रमोशन करते हुए मुंबई मेट्रो में नजर आए।

Akshay Kumar Emraan Hashmi Mumbai Metro: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्द ही अभिनेता इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'सेल्फी' में नजर आने वाले हैं। दोनों सितारे अपनी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हैं। अब इसी सिलसिले में दोनों ने मुंबई मेट्रो में सफर किया। ऐसे में फैंस दोनों स्टार्स को यूं अचानक देखकर दंग रह गए।

मुंबई मेट्रो पहुंचे इमरान-अक्षय

मुंबई मेट्रो पहुंचे इमरान-अक्षय

हाल ही में फिल्म सेल्फी का दूसरा ट्रेलर रिलीज हुआ। वहीं फिल्म सेल्फी को प्रमोट करने के लिए अक्षय कुमार और इमरान हाशमी बुधवार को सुबह-सुबह मुंबई के डीएन नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचे। इस दौरान दोनों ने अपना चेहरा मास्क से ढका हुआ था। जैसे ही दोनों सितारे मेट्रो पर चढ़े तो उन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए।

देखकर फैंस रह गए हैरान

देखकर फैंस रह गए हैरान

मेट्रो में इमरान और अक्षय ने जैसे ही फैंस के सामने अपना मास्क उतारा तो सभी उनको देखते ही रह गए। इसके बाद फैंस के साथ दोनों अभिनेताओं ने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी पर जमकर डांस किया। इतना ही नहीं दोनों सितारों को देखकर सभी फैंस सेल्फी लेने के लिए टूट पड़ते हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस गाने पर चलती ट्रेन में लगाए ठुमके

अक्षय कुमार हर बार अपनी फिल्म का अलग तरह से प्रमोशन करते हैँ। इस बार उन्होंने फैंस के बीच जाकर इस तरह से फिल्म को प्रमोट किया। फिलहाल इस वीडियो पर फैंस के अलग-अलग तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। फैंस उनके इस अंदाज की काफी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में दोनों का जबरदस्त डांस आप भी देख सकते हैं। यहां देखें वीडियो।

सेल्फी में इस किरदार में नजर आएंगे अक्षय और इमरान

सेल्फी में इस किरदार में नजर आएंगे अक्षय और इमरान

बता दें कि फिल्म सेल्फी 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। फिल्म की खास बात यह है कि इमरान हाशमी और अक्षय कुमार पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में अक्षय कुमार एक सुपरस्टार का रोल करेंगे। वहीं इमरान हाशमी उनका जबरा फैन किरदार में नजर आएंगे।

क्या सेल्फी होगी सुपरहिट?

क्या सेल्फी होगी सुपरहिट?

फिल्म सेल्फी इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि पिछला साल 2022 अक्षय कुमार के लिए कुछ खास नहीं रहा। एक या दो फिल्मों को छोड़कर उनकी सभी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रहीं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि, उनकी अपकमिंग फिल्म सेल्फी सिनेमाघरों में जादू दिखा सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि, फिल्म सेल्फी अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला खत्म कर पाएगी या नहीं।

Recommended Video

    Akshay Kumar India Map: इस विज्ञापन की वजह से Akshay Kumar पर आई मुसीबत, हुए Troll | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+